विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2023

होटल में मसाज कराने आयी थी विदेशी महिला, युवक ने किया ऐसा गंदा काम कि जाना पड़ा जेल

राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में दो दिनों के लिए ठहरी विदेशी महिला के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

होटल में मसाज कराने आयी थी विदेशी महिला, युवक ने किया ऐसा गंदा काम कि जाना पड़ा जेल

पर्यटन के मामले में राजस्थान दुनियाभर में बेहद लोक प्रिय जगहों में से एक है. लेकिन कुछ ऐसे अराजक लोग भी हैं जो प्रदेश का नाम खराब करने पर तुले रहते हैं. राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में दो दिनों के लिए ठहरी विदेशी महिला के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

क्या था मामला

मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियन टूरिस्ट महिला 15 दिसंबर को राजसमंद जिले के देवगढ़ पहुंची. उदयपुर से देवगढ़ यात्रा के दौरान काफी थक चुकी थी.

टूरिस्ट महिला ने देवगढ़ महल हेरिटेज होटल में चेक इन किया और थकावट के चलते होटल में मसाज के बारे में जानकारी मांगी, इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई.

कोर्ट ने भेजा जेल

देवगढ़ सीआई कमलेश्वर सिंह ने आरोपी राजू सिंह को रविवार को एसीजेएम कोर्ट में जज के सामने पेश किया.  जहां आरोपी की शिनाख्त करवाई गई जिसमें पीड़ित महिला ने आरोपी को साफ साफ पहचान लिया इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

यह भी पढ़ें- जोधपुर उम्मेद पैलेस में बिहारी बाबू की दुल्हनिया बनेंगी 'विदेशी मैम', रंग ला रही मैरिज इन इंडिया मुहिम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com