विज्ञापन

रोड पर घायल पड़ा था लेपर्ड, बचाने गई वन विभाग की टीम तो अचानक कर दिया हमला

उदयपुर के चित्रकूट नगर क्षेत्र में घायल पड़े लेपर्ड को देख लोगों ने पहले पुलिस को जानकारी दी जिसने वन विभाग की टीम को बुलाया.

रोड पर घायल पड़ा था लेपर्ड, बचाने गई वन विभाग की टीम तो अचानक कर दिया हमला

राजस्थान के उदयपुर शहर में अक्सर लेपर्ड आस-पास के जंगलों से निकलकर शहरी क्षेत्र में आ जाते हैं. कल, बुधवार 3 जून की रात को भी उदयपुर के चित्रकूट नगर इलाके में एक लेपर्ड के आबादी वाले इलाके में देखे जाने की घटना सामने आई. चित्रकूट नगर में एक लेपर्ड रोड पर घायल पड़ा हुआ नजर आया. इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और उनकी टीम इसके बाद मौके पर पहुंच गई. उन्होंने उस लेपर्ड की मदद करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान लेपर्ड ने वन विभाग के लोगों पर हमला कर दिया. हालांकि बाद में लेपर्ड को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया.

किसी वाहन से टकराने के बाद लेपर्ड घायल हो गया था

किसी वाहन से टकराने के बाद लेपर्ड घायल हो गया था
Photo Credit: NDTV

क्या है पूरी घटना

उदयपुर के चित्रकूट नगर में गत देर रात एक लेपर्ड रास्ते पर घायल पड़ा देखा गया. ऐसा समझा जाता है कि शायद चित्रकूट नगर मार्ग पर वह किसी वाहन की चपेट में आ गया था. टक्कर के बाद लेपर्ड घायल अवस्था में पड़ा था. लोगों ने सबसे पहले इसकी सूचना सुखेर थाना पुलिस को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई जिन्होंने अपनी टीम को घटनास्थल पर रवाना किया.

Latest and Breaking News on NDTV

वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को पहले बेहोश करने के लिए शूट किया  
Photo Credit: NDTV

हालांकि, वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचतीं, इससे पहले लेपर्ड घसीटता हुआ रास्ते के किनारे की झाड़ियों में चला गया. वन विभाग की टीम ने पहुंचने के बाद अंधेरे में ही उसकी तलाशी शुरू की. टीम में लेपर्ड को बेहोश करने के लिए गोली चलानेवाले शूटर भी थे. जैसे ही लेपर्ड झाड़ियों दिखा शूटर ने गोली चलाई और उसे ट्रेंकुलाइज कर दिया. 

लेपर्ड वन विभाग की टीम के आने तक पास की झाड़ियों में चला गया

लेपर्ड वन विभाग की टीम के आने तक पास की झाड़ियों में चला गया
Photo Credit: NDTV

लेपर्ड ने कर दिया हमला

बेहोश करने के लिए गोली चलाने के बाद वन विभाग की टीम इंतजार करती रही. सामान्य रूप से ट्रेंकुलाइज के लिए निशाना लगाने के 20 से 25 मिनट बाद लेपर्ड बेहोश हो जाते हैं. इसी तय समय के बाद वन विभाग की टीम लेपर्ड के पास पहुंची. लेकिन लेपर्ड पूरी तरह से बेहोश नहीं हुआ था और हल्के होश में था. उसने टीम के नजदीक आते ही अचानक हमला कर दिया.

हमले में रेस्क्यू टीम के कुछ सदस्य घायल हो गए, हालांकि चोट जानलेवा नहीं थी. इसके बाद टीम ने जाल डालकर लेपर्ड को पकड़ा और उसे रेस्क्यू कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क ले जाया गया.

ये भी पढ़ें-: दौसा में मासूम से कुकर्म के शक में मंदिर के पुजारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close