विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, बारात देखने गई बच्ची को बहला ले गया आरोपी

बताया जा रहा है कि एक महिला ने छत से आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा था. महिला ने तुरंत नीचे आकर एक बुजुर्ग को घटना की जानकारी दी.

Rajasthan: धौलपुर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म, बारात देखने गई बच्ची को बहला ले गया आरोपी

Rajasthan: धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार गांव में दो बारातें आई हुई थीं और बच्ची रात के समय बारात की चढ़ाई देख रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को सुपाड़ी दिलाने का लालच देकर बहला-फुसलाकर पास के एक खंडहरनुमा मकान में ले गया. वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

एक महिला ने छत से आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा था

बताया जा रहा है कि एक महिला ने छत से आरोपी को बच्ची के साथ जाते हुए देखा था. महिला ने तुरंत नीचे आकर एक बुजुर्ग को घटना की जानकारी दी. जब बुजुर्ग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मकान से भागता हुआ दिखाई दिया. महिला ने बच्ची के शरीर पर खून के निशान देखे, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई. रात करीब 11 बजे की इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

सीओ खलील अहमद खिजली ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और बच्ची का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया गया है. पुलिस द्वारा आरोपी की बाराती होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. बारात की वीडियो ग्राफी शूट कर रहे युवक को पुलिस ने बुलाया है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close