विज्ञापन

झरना देखने गए करीब 100 युवक नदी में फंस गए, तेज बहाव में अटके, फिर बाल-बाल बचे

पानी का बहाव तेज होने के चलते करीब 100 युवक नदी में फंस गए. मौके पर ग्रामीण जमा हो गए और पुलिस को भी सूचना दी गई. देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

झरना देखने गए करीब 100 युवक नदी में फंस गए, तेज बहाव में अटके, फिर बाल-बाल बचे
दमोह झरना देखने गए युवक नदी के बहाव में फंसे.

धौलपुर में झरना देखने गए करीब 100 युवक नदी में फंस गए. ये युवक सरमथुरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दमोह झरना देखने गए थे. नदी का बहाव तेज होने के चलते अटक गए और फिर काफी देर तक फंसे रहे. सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आ गई. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद सभी युवकों को बाहर निकाल लिया गया. सरमथुरा थाना अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण दमोह झरना पर पानी का बहाव अत्यधिक तेज हो गया है. उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि मौसम साफ होने तक दमोह झरना जैसी जगहों पर न जाएं और अपने घरों में सुरक्षित रहें.

4 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी राहत-बचाव कार्य में जुट गए. देर रात सभी को रस्सी ओर ट्रेक्टर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात तक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मी और ग्रामीण जुटे रहे.

रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिसकर्मी और ग्रामीण जुटे रहे.

झरना से पूर्व है बरसाती नदी

दमोह झरना रास्ते से पूर्व एक बरसाती नदी पड़ती है. नदी में पानी बारिश होने के बाद ही आता है. हालांकि बहुत कम पानी बहता रहता है. बारिश होने के बाद पहाड़ों से पानी सिमट कर नदी में आ जाता है, जिससे थोड़े से समय में ही उफान पर हो जाती है. इसी वजह से खतरे का अंदेशा बना रहता है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 13 जिलों में अलर्ट, आज से कमजोर पड़ेगा मानसून, इस बार 12 फीसदी तक कम रही बारिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com