विज्ञापन

ACB Action: 150000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसीलदार, 350000 रुपये की हुई थी डील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने अलवर में एक घूसखोर तहसीलदार और एक दलाल को शिकंजे में लिया है. दोनों को 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

ACB Action: 150000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया तहसीलदार, 350000 रुपये की हुई थी डील

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम घूसखोर कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. एसीबी की टीम ने अलवर में एक घूसखोर तहसीलदार और एक दलाल को शिकंजे में लिया है. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा मंगलवार (17 मार्च) को कार्यवाही करते हुए तहसीलदार बसन्त कुमार परसोया जो गोविन्दगढ जिला अलवर में पदस्थापित है. उसे रिश्वत लेते हुए दलाल  रवि उर्फ रिंकू हाल केयर टेकर गौरव गुलाटी फार्म हाउस द्वारा 150000 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

एसीबी के मुताबिक, परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वसीयत के आधार पर उसकी मौसी (ताईजी) के हिस्से की जमीन को परिवादी के नाम चढवाने के लिये तहसील गोविन्दगढ़ मे कागजात लगाये तो उन्होंने उसको पटवारी व ग्राम पंचायत चिडवाई सरपंच को आगे भेज दी थी. पटवारी व सरपंच ग्राम पंचायत चिडवाई ने उक्त वसीयत रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण जमीन बबली के नाम करने का ही इन्द्राज किया. जिस पर परिवादी ने उप खण्ड अधिकारी गोविन्दगढ के न्यायालय में अपील की तो उप खण्ड अधिकारी नें परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने का आदेश 3 दिसंबर.2025 को तहसीलदार गोविन्दगढ के नाम से आदेश जारी किया. 

5 लाख की रिश्वत की हो रही थी मांग

आदेश की पालना में परिवादी द्वारा तहसीलदार गोविन्दगढ को पुनः अपनी जमीन के कागजात पेश किये तो उन्होने फाईल को अपने पास रखने और उस पर सुनवाई शुरू कर दी. उक्त भूमि को परिवादी के हक में हिस्सा चढ़ाने के लिये दलाल रवि उर्फ रिंकु के मार्फत 5 लाख रुपये की  रिश्वत की मांगकर परेशान किया जा रहा है. दौराने सत्यापन 13 मार्च 2026 को आरोपी तहसीलदार आरोपी दलाल  रवि उर्फ रिंकू के कहने पर गौरव गुलाटी के ग्राम सिरमौर स्थित फार्म हाउस पर पहुंचकर परिवादी से बातचीत कर 3.5 लाख रुपये की मांग करना पाया गया.

तहलीदार को कार्यालय से किया गया गिरफ्तार

जिसपर अनिल कयाल उप महानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ के सुपरवीजन में ए.सी.बी.चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी शब्बीर खान उप अधीक्षक पुलिस द्वारा आज ट्रैप कार्यवाही करते हुए  बसन्त परसोया हाल तहसीलदार गोविन्दगढ जिला अलवर के लिये उसके दलाल  रवि उर्फ रिंकू हाल प्राईवेट व्यक्ति के मार्फत परिवादी से पहली किस्त के रूप में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. वहीं बंसत परसोया तहसीलदार को तहसील कार्यालय गोविन्दगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया .

यह भी पढ़ेंः ACB Action: लोन अप्रूवल के लिए स्टेनोग्राफर ने मांगी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close