विज्ञापन

ACB Action: उदयपुर में 1 लाख की घूस लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास का केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत

राजस्थान के उदयपुर में एसीबी ने प्रताप नगर थाने के एएसआई को 1 लाख रुपए की भारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.

ACB Action: उदयपुर में 1 लाख की घूस लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास का केस दबाने के लिए मांगी रिश्वत
उदयपुर में एसीबी ने एएसआई को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है.

Udaipur ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम लगातार घूसखोरों पर शिकंजा कस रही है. इसी अभियान के तहत रविवार को उदयपुर एसीबी ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने शहर के प्रतापनगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोच लिया.

मुकदमा न दर्ज करने की एवज में मांगी थी मोटी रकम

यह पूरा मामला बेहद गंभीर है. आरोपी एएसआई सुनील बिश्नोई ने एक पीड़ित से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले में यह मोटी रकम मांगी थी. आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित को लगातार धमकाया जा रहा था कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा. परेशान होकर पीड़ित ने इस बात की शिकायत एसीबी को दी.

रिसोर्ट की पार्किंग में बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने सबसे पहले मामले का गोपनीय सत्यापन करवाया. सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि सही पाई गई. इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया.

आरोपी एएसआई ने परिवादी को रिश्वत के रुपए देने के लिए शहर के शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में बुलाया था. जैसे ही परिवादी ने आरोपी सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए सौंपे, वैसे ही वहां पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. भ्रष्टाचार के इस मामले में एसीबी अब आगे की कानूनी जांच और पूछताछ में जुटी है.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: कोटा में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक और महिला की मौत, अब तक 5 महिलाओं की जा चुकी जान

अवैध बजरी खनन पर करौली पुलिस का एक्शन, वर्दी और हथियारों के साथ नदी में उतरे जवान; ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे माफिया 

गैंगरेप के बाद दो बहनों के सुसाइड मामले में एक्शन, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SHO-DySP पर बैठी विभागीय जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com