विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

ACB Action: जोधपुर में तहसीलदार और रीडर के नाम पर रिश्वत का खेल, 4000 घूस लेते पकड़ा गया प्राइवेट दलाल

जोधपुर में एसीबी की टीम ने तहसीलदार और रीडर के नाम पर चल रहे रिश्वत के खेल का भांडाफोर करते हुए प्राइवेट दलाल को गिरफ्तार किया है.

ACB Action: जोधपुर में तहसीलदार और रीडर के नाम पर रिश्वत का खेल, 4000 घूस लेते पकड़ा गया प्राइवेट दलाल

ACB Action: राजस्थान में लगातार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई चल रही है. एसीबी की टीम भ्रष्ट सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों पर पैनी नजर बनाए हुए है. एसीबी की टीम ने जोधपुर में बड़ी कार्रवाई की है. बताया जाता है कि यहां तहसीलदार और रीडर के नाम पर रिश्वत का खेल चल रहा था. वहीं एसीबी की टीम ने इस मामले में एक प्राइवेट दलाल को 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं इस मामले में अब एसीबी की टीम ने गहन जांच और पूछताछ शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि एएसपी चक्रवर्ती सिंह की नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार प्राइवेट दलाल से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर शहर ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र मुन्दियाडा उर्फ जीताराम (दलाल ) को रीडर और तहसीलदार के नाम से 4,000 रूपयें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

तहसीलदार और रीडर के नाम पर ली जा रही थी रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के महानिदेशक पुलिस डा. रवि प्रकाश मेहरडा नें बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर ईकाई को एक शिकायत मिली कि तहसील कार्यालय पीपाड सिटी जिला जोधपुर में परिवादी की रजिस्ट्री में संशोधन करवाने की एवज में आरोपी द्वारा रीडर और तहसीलदार के नाम से 4,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है.

तहसीलदार और रीडर की भूमिका की भी होगी जांच

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में चक्रवर्ती सिह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर शहर के नेतृत्व में ट्रैप अधिकारी किशन सिंह चारण उप अधीक्षक पुलिस एवं सुनिता कुमारी निरीक्षक पुलिस मय जाब्ता के ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी जितेन्द्र मुन्दियाडा उर्फ जिताराम को रीडर व तहसीलदार के नाम सें 4,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए  गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस मामले में तहसीलदार पीपाड सिटी और उनके रीडर की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 10000 की रिश्वत लेते पकड़े गए वन विभाग के दो अधिकारी

यह भी पढ़ेंः Opium Farming: सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, सुरक्षा के लिए तारबंदी... कैसे की जाती है अफीम की खेती

यह भी पढ़ेंः Jodhpur Crime: प्रिंसिपल का बेटा कैसे बना जोधपुर का साइको किलर, 62 साल की उम्र में की दो बच्चों की निर्मम हत्या, पढ़ें पूरी क्राइम कुंडली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com