ACB Action: जयपुर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को जहां डीडवाना में एक घूसखोर सरपंच को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. वहीं चित्तौड़गढ़ की एसीबी टीम ने कपासन में घूसखोर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और कनिष्क सहायक (Junior Assistant) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने 210000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है.
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ इकाई द्वारा गुरुवार (5 फरवरी) को पंचायत समिति कपासन में कार्यवाही करते हुए VDO पारस राम विश्नोई और जूनियर असिस्टेंट बाबु लाल शर्मा को 70,000 रुपये नगद और 1,40,000 रुपये का चेक कुल 2,10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
1280000 रुपये के एवज में 210000 रुपये की रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत मिली कि ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन, जिला चित्तौडगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबु लाल शर्मा द्वारा परिवादी द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर के अन्तर्गत विकास कार्यों के तहत 12,80,000 रुपये के कार्य करवाये जिनका परिवादी के फर्म के माह मई और जून 2025 के 07 बिलों का ऑन लाईन फिडिंग कर भुगतान करने की एवज में 2,10,000 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है.
जिस पर एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी पारस राम विश्नोई और बाबु लाल शर्मा, कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 70,000 रुपये नगद व 1,40,000 रुपये का चेक कुल 2,10,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.
यह भी पढ़ेंः ACB Action: 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सरपंच, जयपुर एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई