विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

ACB Action: वन अधिकारी और वन रक्षक को 4.21 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 और 12 प्रतिशत का हुआ था सौदा

एसीबी की टीम ने एक वन अधिकारी और वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों को 4 लाख 61 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.

ACB Action: वन अधिकारी और वन रक्षक को 4.21 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 10 और 12 प्रतिशत का हुआ था सौदा
उदयपुर में वन अधिकारी और वन रक्षक गिरफ्तार

Udaipur ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो लगातार विभिन्न सरकारी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहा है. इस बीच मंगलवार (18 मार्च) को उदयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने एक वन अधिकारी और वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों को 4 लाख 61 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है. वन विभाग के दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई की गई है.

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स यूनिट उदयपुर इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुए धीरेन्द्र सिंह जो उदयपुर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी पद पर कार्यरत है, और अब्दुल रउफ जो उदयपुर रेंज के वनरक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं. 

DFO और CCF के लिए 10 प्रतिशत कमिशन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स यूनिट उदयपुर को एक शिकायत 12 मार्च को मिली थी. जिसमें परिवादी ने बताया की  अलग-अलग क्षेत्र में वर्तमान समय तक जितना काम करवा चूका हूं उसका वन विभाग से भौतिक सत्यापन करवाने के पश्चात् अलग-अलग राशि के बिल पेश किये गये थे. जिसकी लगभग कुल राशि 34,43,000 रूपये है. इन बिलों का भौतिक सत्यापन होने के पश्चात धीरेन्द्र सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा उक्त बिलों को पारित करने की एवज में परिवादी से 10.60 प्रतिशत रिश्वत राशि कमीशन के रूप में DFO मुकेश सेनी और CCF सेडूराम यादव के लिये मांग रहा है. साथ ही 12.40 प्रतिशत धीरेन्द्र सिंह रेन्जर और अधिनस्थ स्टाफ के लिये कमीशन के रूप में रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है.

मामले के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी धीरेंद्र सिंह और अब्दुल रउफ को 4,61,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपीयों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: बीमा कंपनियों के पास अटका है किसानों का 2 हजार करोड़, सरकार ने शुरू की निस्तारण की प्रक्रिया

यह वीडियो भी देखेंः 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com