विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2025

ACB Action: VDO ने की हर महीने 3000 रुपये घूस की डील, 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

एसीबी टीम आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को लेकर सदर थाने पहुंची, जहां उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं.

ACB Action: VDO ने की हर महीने 3000 रुपये घूस की डील, 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
VDO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) अजमेर की टीम ने मंगलवार (16 सितंबर)को ब्यावर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सरमालिया के ग्राम विकास अधिकारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी ने परिवादी से दो माह के बकाया वेतन भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी. परेशान होकर परिवादी ने एसीबी से शिकायत की. सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. योजना के तहत ग्राम सेवक को जैसे ही परिवादी से रिश्वत की राशि मिली, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.

प्रति महीने 3000 रुपये रिश्वत की डील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट अजमेर को एक लिखित शिकायत मिली की परिवादी के ग्राम पंचायत द्वारा की-मैन के पद पर नियुक्त होने से उसके माह जुलाई/अगस्त 2025 का प्रतिमाह 12000 रुपये के हिसाब से कुल 24000 रुपये का वेतन जमा करवाये जाने पर, आरोपी अखिलेश कुमार द्वारा परिवादी से प्रतिमाह 3000 रुपये के हिसाब से कुल 2 माह के वेतन के बदले मे 6000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है.

पूछताछ में कई अहम जानकारियां

गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को लेकर सदर थाने पहुंची, जहां उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं. कुछ देर में एसीबी पूरी कार्रवाई का आधिकारिक खुलासा करेगी. एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है. किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने पर पीड़ित सीधे एसीबी से संपर्क कर सकते हैं.

भ्रष्टाचार की शिकायत ऐसे करें

यदि आपसे कोई सरकारी कर्मचारी घूस मांगता है, तो तुरंत ACB हेल्पलाइन 1064 पर संपर्क करें. इसके अलावा, आप व्हाट्सएप नंबर 94135-02885 पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी की टीम मामले का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करती है. एसीबी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में रिश्वत न दें और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहकर साहसपूर्वक इसकी सूचना विभाग को दें.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में पकड़ी नकलचोरी की नई चाल, फिंगर प्रिंट मिसमैच से खुला फर्जीवाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com