विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

ACB Action: 6 बीघे जमीने के लिए पटवारी मांग रहा था रिश्वत, एसीबी ने ट्रैप कर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए भीलवाड़ा के शाहपुरा में पटवारी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई शुक्रवार को तहसील कार्यालय में हुई है. 

ACB Action: 6 बीघे जमीने के लिए पटवारी मांग रहा था रिश्वत, एसीबी ने ट्रैप कर घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
भीलवाड़ा में ACB ने पटवारी को गिरफ्तार किया है.

ACB Action: राजस्थान में ACB की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार के ही दिन टीम ने उदयपुर एसीबी की टीम ने महिला लेखाधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम पुलिस महकमे से लेकर प्रशासनिक महकमों और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. हाल ही में ASI, पटवारी, SDO कार्यालय के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है.

वहीं अब भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. जहां उन्होंने लसाड़िया पटवार सर्कल के पटवारी बबलू धोबी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई तहसील कार्यालय शाहपुरा में की गई. 

परिवादी को लगवाए चक्कर 

कादीसहना (शाहपुरा) निवासी बबलू धोबी लसाड़िया तहसील में पटवारी थे. परिवादी ने शिकायत की थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद गांव लसाड़िया में खसरा नंबर 291, 414 और 535 की 6 बीघा जमीन का इंतकाल परिजनों के नाम करवाने के लिए पटवारी उन्हें बार-बार चक्कर लगवा रहा था. बबलू ने दस्तावेज ऑनलाइन करने के लिए 2000 रुपये रिश्वत मांगी थी.  

सत्यापन में खुला घूस का खेल

एसीबी ने 22 अप्रैल को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें बबलू ने 500 रुपये रिश्वत ली थी. बाकी 1500 रुपये देने के लिए परिवादी को तहसील कार्यालय बुलाया गया. एसीबी निरीक्षक कल्पना ने जाल बिछाकर बबलू को 1500 रुपये लेते पकड़ा. रिश्वत की राशि उनकी पैंट की जेब से बरामद हुई.  

जांच में जुटी एसीबी

एसीबी ने बबलू धोबी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती को दर्शाती है. 

यह भी पढ़ें-

 राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को आकस्मिक छुट्टी लेने के लिए नया नियम, ADG ने जारी किया आदेश

ACB Action: महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पर एसीबी की रेड, महिला लेखाधिकारी 5000 रुपये रिश्वत लेते हुई ट्रैप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com