विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2024

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते IAS ऑफिसर प्रेमसुख बिश्नोई रंगे हाथ गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को मत्स्य विभाग के डायरेक्टर (IAS) प्रेमसुख बिश्नोई और एडिशनल डायरेक्टर राकेश देव को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा. जयपुर एसीबी टीम ने दोनों अफसरों को टोंक रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया. दोनों से पूछताछ जारी है.

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते IAS ऑफिसर प्रेमसुख बिश्नोई रंगे हाथ गिरफ्तार
35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए आईएएस ऑफिसर प्रेमसुख बिश्नोई.

ACB Action in Jaipur: राजस्थान में करप्शन के खिलाफ जारी जंग में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने शुक्रवार को मत्स्य विभाग के निदेशक (IAS) और सहायक निदेशक को 35 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. यह जानकारी ब्यूरो के एक अधिकारी ने दी. घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए आईएएस ऑफिसर की पहचान मत्स्य विभाग के निदेशक प्रेमसुख बिश्नोई (IAS office Premsukh Bishnoi) के रूप में हुई है. 

कार्रवाई के बारे में एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने एक बयान में बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि टोंक में अन्नपूर्णा तालाब में मछली पकड़ने एवं परिवहन का लाइसेंस देने की एवज में मत्स्य विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई (आईएएस) एवं सहायक निदेशक राकेश देव द्वारा उसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग करके परेशान किया जा रहा था.

रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार हुए अधिकारी के दफ्तर की तस्वीर.

रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार हुए अधिकारी के दफ्तर की तस्वीर.

उन्होंने आगे बताया कि ब्यूरो के दल ने शुक्रवार को शिकायत के सत्यापन के बाद मत्स्य विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई (आईएएस) एवं सहायक निदेशक राकेश देव को परिवादी से 36 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया- आईएएस प्रेम सुख बिश्नोई और एडिशनल डायरेक्टर राकेश देव के ठिकानों पर भी सर्च की जा रही है. दोनों के घर और अन्य ठिकानों पर सर्च में कुछ मिल सकता है.

यह भी पढ़ें - राजस्थान में CBI की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की रिश्वतखोरी केस में SGST निरीक्षक सहित 3 को किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com