विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2026

ACB Action: 60000 रुपये रिश्वत लेते SDM काजल मीणा गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी एसीबी की गिरफ्त में

एसीबी की टीम ने नादौती SDM काजल को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है.

ACB Action: 60000 रुपये रिश्वत लेते SDM काजल मीणा गिरफ्तार, रीडर और बाबू भी एसीबी की गिरफ्त में
नादौती SDM काजल मीणा पर एसीबी की कार्रवाई

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है. ताजा एक्शन करौली के नादौती में लिया है. जहां नादौती SDM काजल मीणा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं एसीबी की टीम ने एसडीएम के रीडर और एक बाबू को भी गिरफ्त में लिया है. एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

एसीबी की टीम ने नादोटी SDM काजल मीणा को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

60000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप

बताया जा रहा है कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि जमीन के तकसीमा मामले में पक्षकार से फैसला प्रभावित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे और परेशान किया जा रहा है. इस मामले में SDM काजल मीणा समेत रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी. वहीं इस मामले का सत्यापन कराया गया, जिसके बाद DG एसीबी गोविंद गुप्ता के निर्देश पर SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश और बाबू प्रवीण को 60000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है.

एसडीएम काजल मीणा

एसडीएम काजल मीणा

वहीं बताया जा रहा है कि बाबू दिनेश के बाग से करीब 4 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं. अब इस मामले में एसीबी ने गहन छानबीन शुरू कर दी है. एसीबी की ओर से बड़ा खुलासा किया जा सकता है. जबकि तीनों आरोपियों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है.

स्थानीय लोगों के अनुसार नादौती क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध खनन लंबे समय से जारी है. जिसमें अधिकारियों की मिली भगत है.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के एजेंट का जोधपुर में बड़ा खेल, कनाडा भेजने का सपना दिखाकर ठगे 4 लाख रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com