विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

ACB Action In Rajasthan: ACB का बड़ा एक्शन, झुंझुनू में 30 हज़ार की रिश्वत लेते AAO और AEN रंगे हाथों गिरफ्तार 

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी झुंझुनूं चौकी को शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत काम कर रहे परिवादी से दोनों अधिकारी उसकी फाइलों को मंजूरी देने के बदले 40,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं.

ACB Action In Rajasthan: ACB का बड़ा एक्शन, झुंझुनू में 30 हज़ार की रिश्वत लेते AAO और AEN रंगे हाथों गिरफ्तार 
आरोपी अधिकारी

Jhunjhunu News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झुंझुनूं ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अधिकारियों में नरेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी और आजाद सिंह, सहायक अभियंता शामिल हैं. यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई थी. ACB ने नरेन्द्र सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, जबकि आजाद सिंह द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है.

सूर्या घर योजना से जुड़ा है मामला

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी झुंझुनूं चौकी को शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत काम कर रहे परिवादी से दोनों अधिकारी उसकी फाइलों को मंजूरी देने के बदले 40,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था. शिकायत का सत्यापन करने के दौरान यह सामने आया कि दोनों अधिकारी 30,000 रुपये की रिश्वत पर तैयार हो गए थे.

दोनों को किया गया गिरफ्तार 

मंगलवार को योजना के तहत एसीबी टीम ने जाल बिछाया और नरेन्द्र सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. साथ ही आजाद सिंह द्वारा रिश्वत मांगने और राशि नरेन्द्र सिंह को देने के निर्देश देने की पुष्टि के बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया.

आगे की कार्रवाई जारी 

यह कार्रवाई एसीबी जयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राहुल कोटोकी के सुपरवीजन में और एसीबी झुंझुनूं के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माईल खान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें - बनास नदी के फ्रेजर ब्रिज पर बड़ा हादसा, 8 युवकों की मौत, एक साथ नहाते समय हुआ हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com