विज्ञापन

ACB Action: जयपुर के Health Inspector को एसीबी ने किया ट्रैप, 5000 रुपये हर महीने रिश्वत की डील

जयपुर एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्राइवेट व्यक्ति प्रकाश चंद को 5000 रुपये रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

ACB Action: जयपुर के Health Inspector को एसीबी ने किया ट्रैप, 5000 रुपये हर महीने रिश्वत की डील
हेल्थ इंस्पेक्टर गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ताबतोड़ रेड कर रही है. जिसमें भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है. हाल में कई अलग-अलग जिलों में बड़े अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी तक एसीबी को मिली शिकायत पर कार्रवाई की गई है. इस कड़ी में ACB की टीम ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक (Health Inspector) और एक प्राइवेट व्यक्ति को ट्रैप किया है. टीम ने दोनों को 5000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि जयपुर एसीबी की टीम ने स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्राइवेट व्यक्ति प्रकाश चंद को 5000 रुपये रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

हर महीने 5000 रुपये की रिश्वत

एसीबी की जानकारी के मुताबिक, परिवादी ने शिकायत दी थी कि स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्रकाश चंद ने मिलीभगत कर परिवादी की मार्च 2026 की सैलरी बनाने के एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. इसके लिए दोनों लगातार परिवादी पर दबाव बना रहे थे. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने सत्यापन करवाया तो इस दौरान परिवादी से सैलरी के लिए हर महीने 5000 रुपये रिश्वत की डील की.

एसीबी ने बिचाया जाल

इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार और प्राइवेट व्यक्ति प्रकाश चंद को जयपुर नगर निगम के पास रेलवे स्टेशन पर परिवादी से 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि प्राइवेट व्यक्ति नगर निगम के पास ही दुकान चलाता है.

अब इस मामले में एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. साथ ही अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है.

यह भी पढ़ेंः NEET पेपर लीक में फंसे दो भाईयों का परिवार CBI के रडार पर, साधारण से बने करोड़पति... विकास के नाम 3 कॉलोनियां

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close