विज्ञापन

ACB Action: 850000 रुपये रिश्वत लेते BDO हुआ गिरफ्तार, एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई

झुंझुनूं में आरोपी BDO राजकुमार को 850000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने गिरफ्तार किया है. BDO के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी.

ACB Action: 850000 रुपये रिश्वत लेते BDO हुआ गिरफ्तार, एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई
BDO को ACB ने किया गिरफ्तार

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार (25 मई) को अलग-अलग जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने 25 मई को श्रीगंगानगर जिले जहां एक भ्रष्ट सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. वहीं राजधानी जयपुर में एक कांस्टेबल घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. वहीं झुंझुनूं में भी एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट ग्राम विकास अधिकारी (BDO) को लाखों रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. 

झुंझुनूं में आरोपी BDO राजकुमार को 850000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ACB ने गिरफ्तार किया है. BDO के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रैप कार्रवाई में वह गिरफ्तार किया गया है.

NOC के लिए BDO ने मांगी थी 850000 रुपये रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता  ने बताया कि BDO के खिलाफ शिकायत मिली कि परिवादी ने गांव बेरला में स्थित स्वयं की आवासीय भूखण्ड में मेडिकल दुकान का संचालन करता है. परिवादी द्वारा उक्त आवसीय भूखण्ड में स्थित दुकान को व्यवसायिक में परिवर्तित करवाने के लिए ग्राम पंचायत बेरला में आवेदन किया था. लेकिन BDO राजकुमार परिवादी के आवसीय भूखण्ड को व्यवसायिक भूखण्ड में परिवर्तित करने, भूखण्ड की NOC जारी करने की एवज में परिवादी से 8.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई.

वहीं शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने सत्यापन करवाया इस दौरान आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि स्वयं को देने के लिए कहा गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को परिवादी से 850000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

रिश्वत राशि 8.50 लाख रुपये आरोपी राजकुमार ग्राम विकास अधिकारी के हाथ से बरामद की गई. इस मामले में एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ेंः 

ACB Action: SI ने की थी 50000 रुपये रिश्वत की डील, 20000 रुपये घूस लेते ट्रैप

ACB Action: जयपुर में कांस्टेबल को एसीबी ने किया ट्रैप, पासपोर्ट के लिए की थी 9000 रुपये की डील

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close