विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2025

ACB Action In Rajasthan: जैसलमेर में ACB का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते जोधपुर डिस्कॉम JEN ट्रैप; दो को पकड़ा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक सिता श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी कनिष्ठ अभियंता रावतराम द्वारा एक परिवार को उनके किराए के घर पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने और एस्टीमेट तैयार करने के नाम पर पहले 40,000 रुपये की मांग की गई थी.

ACB Action In Rajasthan: जैसलमेर में ACB का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते जोधपुर डिस्कॉम JEN ट्रैप; दो को पकड़ा
ACB के ट्रैप में आरोपी.

ACB Action In Jaisalmer: जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर डिस्कॉम में तैनात कनिष्ठ अभियंता रावतराम को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पर आरोप है कि उसने निजी कार्य के लिए बिजली कनेक्शन और एस्टीमेट बनाने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी. एसीबी की विशेष टीम ने रूपाराम नामक निजी व्यक्ति को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है.

मांगी जा रही थी 40,000 की रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक सिता श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी कनिष्ठ अभियंता रावतराम द्वारा एक परिवार को उनके किराए के घर पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने और एस्टीमेट तैयार करने के नाम पर पहले 40,000 रुपये की मांग की गई थी. शिकायतकर्ता द्वारा इस बारे में एसीबी को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की.

रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी 

एसीबी जोधपुर रेंज की टीम ने महानिरीक्षक पुलिस पदमावन सिंह टीलोचा के निर्देशन में जाल बिछाया गया. जैसे ही आरोपी रावतराम ने रिश्वत की राशि रूपाराम के माध्यम से स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. यह पूरी कार्यवाही नाचनाना इलाके के भोजपाल्या नामक स्थान पर अंजाम दी गई. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें - 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com