ACB Action: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो घूसखोर कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. एसीबी की टीम लगातार मिल रही शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर रही है. जिसके बाद घूसखोर कर्मचारियों और अधिकारियों पर नकेल कसा जा रहा है. वहीं राजस्थान पुलिस के भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर भी ACB की टीम नजर रखे हुए है. इस बीच कोटा में एसीबी की टीम ने राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैप किया है. कोटा में कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है.
3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ कांस्टेबल पकड़ा गया
घटना कोटा में गुमानपुरा थाने की है. जहां कांस्टेबल जीतराम चौधरी को रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है. कांस्टेबल जीतराम चौधरी को 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया गया है. बताया जा रहा है कि एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. वहीं एसीबी की टीम अब जीतराम चौधरी से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है. जबकि इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता पर भी पूछताछ की जा रही है.
कांस्टेबल के खिलाफ परिवादी ने दर्ज कराई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल जीतराम चौधरी के खिलाफ परिवादी द्वारा रिश्वत के लिए परेशान करने की शिकायत दी गई थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत का सत्यापन करवाया. वहीं सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी कांस्टेबल जीतराम चौधरी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया गया, जिसमें वह फंस गया और 3000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. वहीं कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है.
एसीबी की टीम अब कांस्टेबल के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी. माना जा रहा है कि कांस्टेबल के अन्य ठिकानों पर भी एसीबी छापेमारी कर सकती है.
यह भी पढ़ेंः 8100000 कैश, 25 तोला सोना-चांदी के गहने, ब्राह्मण समाज से किसी ने इतना मायरा भर बनाया रिकॉर्ड