विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

'AI से अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी', बीजेपी महिला नेता के आरोप के बाद वकील गिरफ्तार

आरोप लगानेवाली बीजेपी नेता ने पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि आरोपी एडवोकेट विशाल गुर्जर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई.

'AI से अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी', बीजेपी महिला नेता के आरोप के बाद वकील गिरफ्तार
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर
AI Image

राजस्थान के उदयपुर शहर में बीजेपी की एक महिला नेता के आरोप ने शहर से लेकर राजधानी तक में चर्चाओं का माहौल बना दिया है. महिला नेता ने शहर के भूपालपुरा थाने में एक वकील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विशाल गुर्जर नाम का एक एडवोकेट ने धोखे से उनका अश्लील वीडियो बनाया और अब इसका इस्तेमाल वह उनका शारीरिक शोषण करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है.

महिला नेता ने पुलिस को क्या बताया 

आरोप लगानेवाली बीजेपी नेता ने पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया है कि आरोपी एडवोकेट विशाल गुर्जर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद जब उसे होश आया तो एडवोकेट ने उससे कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है. इसके बाद उसने इस कथित वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. 

AI की मदद से वीडियो बनाया

महिला नेता ने आरोप लगाया है कि आरोपी विशाल गुर्जर ने यह भी कहा कि उसने एआई की मदद से वीडियो में छेड़छाड़ कर अन्य परिचित लोगों के साथ उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं. उसने यह भी दावा किया कि इन वीडियो की 7 से 8 कॉपी तैयार कर उसने अपने परिचितों को दे रखी है. आरोपी ने इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया.

पुलिस के पास की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

महिला का कहना है कि उसने इसके बाद परेशान होकर भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया. साथ ही आरोपी से मुकदमे से जुड़ी वस्तुएं जब्त की. पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश से जेल भेजा. अब मामले में अनुसंधान अधिकारी डीएसपी गोपाल चंदेल जांच कर रहे हैं. इधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें-: Rajasthan: 2 माह 11 दिन बाद जेल से बाहर आए विक्रम भट्ट, सबसे पहले शिव मंदिर में टेका माथा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close