विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

Rajasthan: डूंगरपुर में छात्रा ने की आत्महत्या, कल ही आया था 10वीं का रिजल्ट, परिवार बोला- होनहार थी उनकी बेटी

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि सुहानी पढ़ाई में होनहार थी और दसवीं कक्षा में फर्स्ट डिविजन से पास हुई थी.

Rajasthan: डूंगरपुर में छात्रा ने की आत्महत्या, कल ही आया था 10वीं का रिजल्ट, परिवार बोला- होनहार थी उनकी बेटी
राजस्थान के डूंगरपुर में छात्रा ने आत्महत्या की

Suicide In Dungarpur: राजस्थान के कोटा में 10 वीं क्लास के परिणाम घोषित होने के बाद कम नंबर आने से परेशान एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. इसके बाद अब डूंगरपुर जिले के गोकुलपुरा गांव में 16 वर्षीय एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. मृतका सुहानी 10वीं कक्षा की छात्रा थी और 28 मई को आए परीक्षा परिणाम में वह फर्स्ट डिविजन से पास हुई थी. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां छात्रा ने अपने ही घर की पड़साल में फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कमरे में दुपट्टे से लगाई फांसी 

कोतवाली थाने के एएसआई हरि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोकुलपुरा निवासी प्रेम शंकर कटारा की बेटी सुहानी ने फांसी लगा ली. परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह प्रेम शंकर, उनकी पत्नी, मां और बेटी रवीना खेतों में गए हुए थे, जबकि सुहानी घर पर अकेली थी. जब रवीना बकरियां लेकर घर लौटी तो उसने देखा कि सुहानी दुपट्टे से फांसी के फंदे पर झूल रही है. रवीना की चीख सुनकर बाकी परिजन भी मौके पर पहुंचे और सुहानी को नीचे उतारकर तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजन बोले - होनहार थी उनकी बेटी 

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि सुहानी पढ़ाई में होनहार थी और दसवीं कक्षा में फर्स्ट डिविजन से पास हुई थी. परिवार को उसकी आत्महत्या की कोई वजह समझ नहीं आ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें - 10वीं के रिजल्ट में नंबर कम आए तो ट्रेन के आगे कूद गया छात्र, मौके पर हुई मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com