विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

अब सिरोही में भी पैंथर का अटैक, युवक गंभीर रूप से घायल... ग्रामीणों में फैली दहशत

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और प्रशासन को भी दे दी है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पैंथर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है.

अब सिरोही में भी पैंथर का अटैक, युवक गंभीर रूप से घायल... ग्रामीणों में फैली दहशत

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर में जहां रींगस शहर में गुरुवार (12 मार्च) को एक तेंदुए के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद यहां दहशत का माहौल है. वहीं दूसरी ओर सिरोही जिले के बसंतगढ़ के धणावत फली में भी गुरुवार को पैंथर अटैक से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अब यहां भी लोग दहशत में हैं और घर से निकलने में डरे हुए हैं. जानकारी के अनुसार धणावत फली क्षेत्र में एक बालक अपने घर के पास ही खेल रहा था. इसी दौरान जंगल की ओर से आए पैंथर ने अचानक उस पर हमला कर दिया. 

पैंथर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. बालक की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिसके बाद पैंथर वहां से भाग निकला.

घायल युवक का चल रहा इलाज

घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस को दी गई. सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बालक को प्राथमिक उपचार देते हुए उपचार के लिए सीएचसी पिंडवाड़ा लाया गया. यहां चिकित्सकों की टीम द्वारा बालक का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल बालक की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ग्रामीणों में काफी भय का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार पैंथर की आवाजाही देखी जा चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के नजदीक होने के कारण अक्सर जंगली जानवर आबादी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं, जिससे लोगों में डर बना रहता है.

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और प्रशासन को भी दे दी है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पैंथर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. साथ ही लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः Reengus Leopard Attack: 'बिना वजह घर से बाहर न निकलें', रींगस में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com