विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

Rajasthan: मध्य प्रदेश के खेत में खराब हुई फसल तो राजस्थान की कंपनी पर गिरी गाज, शिवराज सिंह चौहान का एक्शन

Shivraj singh chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री के निर्देश पर राजस्थान में रजिस्टर्ड कंपनी एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

Rajasthan: मध्य प्रदेश के खेत में खराब हुई फसल तो राजस्थान की कंपनी पर गिरी गाज, शिवराज सिंह चौहान का एक्शन

Rajasthan Chemical Company license cancelled: किसानों की शिकायत और सैंपल घटिया होने के चलते राजस्थान की केमिकल कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. कीटनाशक बनाने वाली कंपनी एचपीएम केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ लगातार शिकायत आ रही थी. राजस्थान में रजिस्टर्ड कंपनी देश के विभिन्न राज्यों में कीटनाशकों की सप्लाई करती थी. शिकायत मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने जांच शुरू की थी, जिसमें कंपनी के सैंपल घटिया पाए गए. इसके चलते कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. कंपनी का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही कीटनाशक उत्पादों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.

विदिशा में खराब हुई थी फसल, फिर शुरू हुई कार्रवाई

शिवराज सिंह चौहान ने 17 अगस्त को विदिशा के छीरखेड़ा का दौरा किया था. इस दौरान जानकारी मिली कि एचपीएम के कीटनाशकों के इस्तेमाल से मध्य प्रदेश के कई जिलों में सोयाबीन की फसल खराब हुई थी. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद विदिशा के एक खेत में खराब फसल का जायजा लिया था. इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया.

किसानों को मिलेगा न्याय- शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, "मैं विदिशा के छीरखेड़ा आया. मुझे शिकायत मिली थी कि खरपतवारनाशक दवाई के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हो गई. मैंने तय किया कि खुद निरीक्षण करूंगा. यहां मैंने देखा कि खेत में सोयाबीन की जगह खरपतवार है. एक उच्चस्तरीय वैज्ञानिकों का दल खेतों की जांच करेगा. कंपनी के खिलाफ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई करेंगे. किसानों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा. साथ ही घटिया और नकली दवाइयां देने वाली कंपनियों के खिलाफ देशभर में अभियान चलाया जाएगा."

कृषि मंत्री बोले- नया कानून बनाएंगे

उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए, "मैं देशभर के किसानों से कहना चाहता हूं कि अगर कहीं दवाई डालने से फसल खराब हुई है तो आप मेरे पास शिकायत भेजें. हम जांच करेंगे और संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी. हम नकली कीटनाशकों और खाद के खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाएंगे. एक टोल फ्री नंबर भी जारी करेंगे. किसानों को लूटने का धंधा हम चलने नहीं देंगे. हम नया कानून भी बनाएंगे."

यह भी पढ़ेंः मुख्य सचिव सुधांश पंत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- पद को दिमाग में मत घुसने दीजिए... बिगड़ सकता है दिमाग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com