विज्ञापन

Khatushyamji: चुनावी नतीजों से पहले बाबा श्याम की शरण में CM हिमंता बिस्वा शर्मा, जीत के लिए लगाई अर्जी

Rajasthan News: असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने राजस्थान के सीकर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन किए. असम विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों से पहले उन्होंने बाबा श्याम से जीत का आशीर्वाद मांगा.

Khatushyamji: चुनावी नतीजों से पहले बाबा श्याम की शरण में CM हिमंता बिस्वा शर्मा, जीत के लिए लगाई अर्जी
खाटूश्यामजी के दरबार में सीएम डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा
NDTV

CM Himanta biswa sarma: असम में मतदान संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा आज (शनिवार) को राजस्थान में सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचे. विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और जीत के लिए विशेष 'अर्जी' पेश की.

बाबा श्याम के दरबार में टेका मत्था

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच खाटू धाम पहुंचे. यहां श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इसके बाद सीएम ने खाटूश्याम के दरबार में जाकर बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने खाटू नरेश से देश और असम राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की. साथ ही साथ आगामी 4 मई को आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत का आशीर्वाद मांगा.

खाटूश्याम के दरबार में सीएम सरमा ने टेका माथा

खाटूश्याम के दरबार में सीएम सरमा ने टेका माथा
Photo Credit: NDTV

प्रशासनिक सतर्कता और सालासर प्रस्थान

सीएम के दौरे को देखते हुए सीकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही. सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीएम सीकर, नीमकाथाना एडीएम और एडिशनल एसपी सीकर ने संभाल रखी थी. रींगस पुलिस और खाटू थानाधिकारी पवन चौबे भी दल-बल के साथ तैनात रहे. खाटूश्यामजी में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सालासर धाम के लिए रवाना हो गए, जहां वे बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे.

4 मई के परिणामों पर टिकी नजर

गौरतलब है कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान संपन्न हो चुका है.अब सभी की निगाहें 4 मई 2026 को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं. इसी बीच डॉ. शर्मा का यह धार्मिक दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: गरीब मजदूर से 2 पुलिसकर्मियों ने वसूले लाखों रुपए, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर बार-बार करते रहे डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com