विज्ञापन

राजस्थान: शादी में डीजे वाले बाबू से युवती को हुआ प्यार, बाल विवाह की बेड़ियां तोड़ कर ली मैरिज

शादी में 'डीजे वाले बाबू' के साथ हुई मुलाकात दोस्ती में बदल गई. इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

राजस्थान: शादी में डीजे वाले बाबू से युवती को हुआ प्यार, बाल विवाह की बेड़ियां तोड़ कर ली मैरिज
बाल विवाह की बेड़ियां तोड़ की लव मैरिज

अजमेर जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 'डीजे वाले बाबू' की धुनों के बीच शुरू हुई पहचान अब शादी में बदल गई. अंजू चौधरी नाम की लड़की ने अपने प्रेमी जीत राम चौधरी के साथ शादी कर ली है. जीत काम चौधरी डीजे बजाने का काम करता है और करीब एक साल पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान जीत राम चौधरी डीजे बजाने आया था. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की बातचीत आगे बढ़ी और बात शादी आ पहुंची.

20 अप्रैल को दोनों से आर्य समाज में की शादी

जानकारी के अनुसार, गांव में एक शादी में डीजे बजाने आए जीत चौधरी और अंजू ने उस समय एक दूसरे का नंबर लिया था. इसके बाद बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. करीब एक साल तक चले इस रिश्ते के बाद 20 अप्रैल 2026 को दोनों ने आर्य समाज में विवाह कर लिया.

अंजू ने बताया कि एक साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब उसके परिजनों ने उसका बाल विवाह किसी अन्य युवक से कर दिया था, लेकिन वह कभी ससुराल नहीं गई. अब बालिग होने पर उसने उस विवाह को ठुकराते हुए अपनी पसंद से जीत राम चौधरी के साथ शादी कर ली. अब दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार 

दोनों अजमेर एसपी के समक्ष पेश होकर अपने-अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. अंजू का कहना है कि वह अपनी मर्जी से अपने साथी के साथ रह रही है और यदि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार उनके परिजन होंगे. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक ओर प्रेम विवाह की मिसाल देखने को मिल रही है, वहीं बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ युवती के फैसले को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढे़ं-

पत्‍नी ने नाबाल‍िग प्रेमी से पत‍ि की कराई हत्‍या, सल्फर की गोल‍ियां ख‍िलाकर गला घोंटा 

प्रेमी के ब्‍लैकमेलिंग से परेशान थी युवती, इसलिए क‍िया सुसाइड; पर‍िजनों ने लगाए गंभीर आरोप 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close