विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

अजमेर में 12 साल से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सालों तक पुलिस और खुफिया विभाग की नजर में ऐसे झोंक रहे थे धूल

Bangladeshi Citizens in Ajmer: राजस्थान के अजमेर दरगाह क्षेत्र में दो बांग्लादेशी 12 साल से पहचान छिपा कर रह रहे थे. दोनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया.

अजमेर में 12 साल से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सालों तक पुलिस और खुफिया विभाग की नजर में ऐसे झोंक रहे थे धूल
अजमेर पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक.

Bangladeshi Citizens in Ajmer: अजमेर के दरगाह क्षेत्र में पिछले 12 साल से अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरगाह थाना पुलिस ने 31 वर्षीय मोहम्मद आलमगीर (ग्राम अंबागान, जिला पवन, बांग्लादेश) और 55 वर्षीय शाहीन (पुत्र अब्दुल मुजीद खान, ढाका, बांग्लादेश) को हिरासत में लिया है. दोनों ने चोरी-छुपे भारत की सीमा पार कर अनाधिकृत रूप से यहां प्रवेश किया था.

खुफिया विभाग को भनक तक नहीं लगी

हैरानी की बात यह है कि दोनों युवक 12 साल से दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश की तरह रह रहे थे, लेकिन इस दौरान खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी. उनकी पहचान और अवैध गतिविधियों की जानकारी हाल ही में सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के सुपरविजन में दरगाह थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

अवैध रूप से भारत में प्रवेश की पुष्टि

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत मे प्रवेश किया था. वे लगातार अपनी पहचान छिपाकर अजमेर के दरगाह क्षेत्र में रह रहे थे. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इनका किसी आपराधिक संगठन या गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले 13 साल से अजमेर के दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश की जिंदगी जी रहे थे.

खुफिया विभाग हुआ अलर्ट 

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग सतर्क हो गए हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अजमेर में और भी अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक हैं. साथ ही, इस मामले में किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

होटल संचालक और गेस्ट हाउस संचालकों से एसपी ने की अपील

एसपी वंदिता राणा ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम नागरिकों और होटल  गेस्ट हाउस संचालक से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. इस कार्रवाई से दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, और पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें - राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, SOG ने LDC की नौकरी पा चुके 9 लोगों को किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com