विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2025

पति-पत्नी और देवर मिलकर 15 सालों से कर रहे थे ठगी, कमेटी के जरिए 150 लोगों से लूट लिये 2.5 करोड़ रुपये

Rajasthan News: क्लॉक टावर थाना पुलिस ने 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले पति पत्नी सहित देवर को गिरफ्तार किया.

पति-पत्नी और देवर मिलकर 15 सालों से कर रहे थे ठगी, कमेटी के जरिए 150 लोगों से लूट लिये 2.5 करोड़ रुपये
पकड़े गए आरोपियों की तस्वीर

Ajmer Fraud Case: राजस्थान में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. अजमेर की क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बीसी (कमेटी) के नाम पर लोगों से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने टॉपदादा निवासी कमलेश बंजारा, उसकी पत्नी सपना और कुलदीप को हिरासत में लिया. आरोपियों ने सैकड़ों लोगों से निवेश करवाकर फरार हो गए थे.

लोगों के हड़पे ढाई करोड़ रुपये

परिवादी मोहन बंजारा ने शिकायत में बताया कि कमलेश बंजारा पिछले 15 वर्षों से बीसी चला रहा था और शुरू में लोगों को नियमित भुगतान कर रहा था. इस कार्य में उसके पिता नेमीचंद, माता रसली, भाई कुलदीप और पत्नी सपना भी शामिल थे.

2022 में शुरू की गई बीसी योजना की मियाद 2024 में पूरी होनी थी, लेकिन समय पूरा होने के बाद भी निवेशकों को पैसे नहीं लौटाए गए. जब लोगों ने पैसे वापस मांगे, तो कमलेश लगातार आश्वासन देता रहा और अंत में परिवार सहित फरार हो गया.

करीब 150 लोगों को बनाया शिकार

इस धोखाधड़ी में करीब 100 से 150 लोग शामिल थे, जिन्होंने हर महीने हजारों रुपये जमा करवाए थे. आरोपियों के फरार होने के बाद पीड़ितों ने क्लॉक टावर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

जांच अधिकारी का कहना है कि तीनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर ठगी गई राशि बरामद करने का प्रयास किया जाएगा. ASI राजेश ने बताया कि पुलिस आरोपियों के अन्य लेन-देन और बैंक खातों की भी जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया जा सके.

ये भी पढ़ें- सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- कृषि से लेकर शिक्षा तक सरकार खर्च नहीं कर पाई बजट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com