विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

महिला के साथ रेप कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाकर किया था दुष्कर्म

किशनगढ़ के कुचील की मस्जिद से कथित लव जिहाद का मामला सामने है. जहां विवाहिता से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

महिला के साथ रेप कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाकर किया था दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान के किशनगढ़ के कुचील क्षेत्र में कथित लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पीड़ित विवाहिता ने आरोप लगाया है कि साजिद नामक व्यक्ति ने उसे बीमारी ठीक करने के बहाने मस्जिद में बुलाया और बाद में अपनी बुआ के फार्महाउस पर ले गया. वहां उसने विवाहिता को नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

आरोपी ने धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

पीड़िता की शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और आरोपी साजिद को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी साजिद ने न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इसके अलावा उसने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डाला. आरोपी ने विवाहिता के हाथ पर जबरन अपना नाम गुदवा दिया, जिससे वह मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित हो गई.

घटना के बाद यादव समाज में आक्रोश

घटना के बाद यादव समाज के लोगों के साथ पीड़िता मदनगंज थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. इस घटना के सामने आने के बाद यादव समाज में भारी आक्रोश है. समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

ये भी पढ़ें- अजमेर में विवाहिता के साथ रेप, अश्लील फोटो-VIDEO के जरिए ब्लैकमेलिंग; धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव

अरब देश में शरण लेने की फिराक, गूगल से भारत में घुसपैठ का सीखा तरीका; पाकिस्तानी महिला पर बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com