विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

अजमेर में मंगलसूत्र लूट की कोशिश, महिला ने मचाया शोर तो पब्लिक ने आरोपी को चप्पलों से पीटा

अजमेर के माखूपुरा में कल शाम हुई यह पूरी वारदात वीडियो में कैद हो गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

अजमेर में मंगलसूत्र लूट की कोशिश, महिला ने मचाया शोर तो पब्लिक ने आरोपी को चप्पलों से पीटा
अजमेर में महिला से मंगलसूत्र लूट की कोशिश, लोगों ने पकड़कर चप्पलों से की पिटाई
NDTV Reporter

Ajmer News: अजमेर के माखूपुरा क्षेत्र में गुरुवार देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सब्जी खरीद रही एक महिला के साथ सरेआम लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई. माखूपुरा निवासी सुमित्रा अपनी बेटी के साथ सब्जी ले रही थीं, तभी घात लगाकर आए एक बदमाश ने उनके गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपी ने महिला की बेटी को भी जोरदार धक्का दे दिया.

भड़की जनता, जमकर पीटा

जैसे ही सुमित्रा ने शोर मचाया, बाजार में मौजूद स्थानीय लोग और दुकानदार तुरंत हरकत में आ गए. लोगों ने भागते हुए आरोपी की घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों दबोच लिया. मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि आरोपी की सरेबाजार जमकर धुनाई कर दी गई. महिलाओं ने भी आरोपी को चप्पलों से सबक सिखाया. इस पूरी घटना का फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी घनश्याम

सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लिया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी की पहचान घनश्याम खोरवाल के रूप में हुई है. पुष्कर एएसआई हरबान सिंह के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- किशनगढ़ के प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में लगी भीषण आग, अजमेर से बुलाई गईं दमकलें; धुएं के गुबार से ढका आसमान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com