विज्ञापन

Kishangarh Fire News Today: किशनगढ़ के प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में लगी भीषण आग, अजमेर से बुलाई गईं दमकलें; धुएं के गुबार से ढका आसमान!

Rajasthan Fire News Today: अजमेर के किशनगढ़ स्थित सिलोरा रीको इंडस्ट्रीज एरिया में प्लास्टिक वेस्टेज के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा है.

Kishangarh Fire News Today: किशनगढ़ के प्लास्टिक वेस्टेज गोदाम में लगी भीषण आग, अजमेर से बुलाई गईं दमकलें; धुएं के गुबार से ढका आसमान!
किशनगढ़ के सिलोरा में प्लास्टिक गोदाम बना 'आग का गोला'.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में स्थित सिलोरा रीको इंडस्ट्रीज एरिया में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्लास्टिक वेस्टेज के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि इसकी ऊंची लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी डर का माहौल है.

2 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम प्रसाद चौधरी खुद मौके पर मौजूद हैं और उनके नेतृत्व में राहत कार्य चलाया जा रहा है. फिलहाल दो दमकलें आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन प्लास्टिक वेस्टेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है. इसी के चलते अजमेर से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया है.

तिलोरा में तेल फैक्ट्री तक पहुंची आंच

खबरों के अनुसार, किशनगढ़ के पास तिलोरा में एक तेल फैक्ट्री में भी भीषण आग की सूचना है, जिससे अग्निशमन विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीमें अलर्ट पर हैं. मौके पर भारी भीड़ जमा है और शहर थाना पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी है.

(ज्यादा जानकारी का इंतजार है...)

ये भी पढ़ें:- विधानसभा में यूरिया-खाद की किल्लत पर सवाल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा बोले- 'मैं स्वीकार करता हूं कि...'

LIVE TV देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close