Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में शहर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में एक अहम फैसला लिया गया है. जिसके तहत राजकीय मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बदलकर अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेशन रोड कर दिया गया है. नाम परिवर्तन के बाद गुरुवार को स्कूल परिसर में नए शिलापट्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया.
देवनानी का भव्य स्वागत
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन और स्टाफ ने Vasudev Devnani का माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक, छात्र और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.
अजमेर की पहचान को मजबूत करने पर जोर
विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाना जरूरी है. उनके अनुसार शहर में कई ऐसे स्थान थे जिनके नाम स्थानीय इतिहास और परंपरा से मेल नहीं खाते थे. इसलिए उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और महान विभूतियों से जोड़ने की पहल की जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने इतिहास पर गर्व कर सकें.
‘अजयमेरू मिशन' के तहत कई बदलाव
देवनानी ने बताया कि अजमेर में चल रहे ‘अजयमेरू मिशन' के तहत कई स्थानों के नाम पहले ही बदले जा चुके हैं. फॉयसागर झील का नाम बदलकर अब वरुण सागर कर दिया गया है. वहीं किंग एडवर्ड मेमोरियल को नया नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह दिया गया है.
कई संस्थानों को मिली नई पहचान
इसके अलावा आरटीडीसी के प्रसिद्ध होटल खादिम का नाम बदलकर होटल अजयमेरू रखा गया है. क्रिश्चियन गंज पुलिस थाने का नाम अब कृष्णगंज थाना कर दिया गया है. साथ ही शहर के एलीवेटेड रोड का नाम रामसेतु रखा गया है.
यह भी पढ़ें- 'रिश्तेदारों ने देख लिया तो क्या कहेंगे..इतने पैसे वाले और 8 रुपये में खाना खा रहे', LPG किल्लत पर छलका दर्द