अजमेर: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

कुछ ही देर पहले कार की सर्विस कराकर युवक निकला था. हाईवे पर पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही सेकेंड में आग की लपटें निकलने लगीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

Rajasthan News: अजमेर में किशनगढ़ के नसीराबाद हाईवे पर रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई. महज कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. गनीमत रही कि कार चला रहा युवक सतर्कता दिखाते हुए समय रहते कार से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई.

कार सर्विस कराकर निकला था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशनगढ़ शहर थाना क्षेत्र के सरगांव इलाके में युवक अपनी कार से लौट रहा था. बताया जा रहा है कि वह कुछ ही देर पहले कार की सर्विस कराकर निकला था. हाईवे पर पहुंचते ही कार के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही सेकेंड में आग की लपटें निकलने लगीं.

Advertisement

आग लगते ही हाईवे पर मौजूद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए. कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. आग इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा. किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढे़ं-

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में जा रही महिला जायरीन दर्दनाक हादसे की शिकार, जयपुर से पैदल जा रही थी अजमेर

Ajmer Urs 2025: अजमेर दरगाह में गुस्ल की रस्म पर चला आ रहा विवाद खत्म, उर्स से पहले बन गई थी तनाव की स्थिति

Advertisement