विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

Rajasthan: नगर निगम की कार्रवाई से प्रॉपर्टी मालिकों में खलबली, UDH टैक्स वसूली तेज

निगम इस महीने करीब 5 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की वसूली करने में जुटा हुआ है. इस अभियान के तहत उन संपत्ति धारकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें पूर्व में धारा 130 के तहत नोटिस जारी किए गए थे.

Rajasthan: नगर निगम की कार्रवाई से प्रॉपर्टी मालिकों में खलबली, UDH टैक्स वसूली तेज

Rajasthan News: वित्तीय वर्ष (2025-26) समाप्ति से पहले अजमेर नगर निगम ने बकाया UDH टैक्स की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है. निगम इस महीने करीब 5 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की वसूली करने में जुटा हुआ है. इस अभियान के तहत उन संपत्ति धारकों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है, जिन्हें पूर्व में धारा 130 के तहत नोटिस जारी किए गए थे. लेकिन उन्होंने अब तक टैक्स जमा नहीं कराया था. अब उनसे वसूली की जा रही है.

हाथों-हाथ करीब 52 हजार रुपये का बकाया टैक्स

नगर निगम की राजस्व अधिकारी नीलू गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम की टीम ने बुधवार (11 मार्च) को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया. इस दौरान माकड़वाली रोड स्थित बालाजी सोनिक्स प्रॉपर्टी के मालिक को नोटिस के बाद मौके पर ही टैक्स जमा कराना पड़ा. प्रॉपर्टी मालिक ने हाथों-हाथ करीब 52 हजार रुपये का बकाया टैक्स जमा करवा दिया.

पिक्चर हॉल को सीज करने की कार्रवाई

इसके अलावा शहर के बरसों पुराने मृदान पिक्चर हॉल के खिलाफ भी निगम ने सख्त कार्रवाई की. लंबे समय से टैक्स जमा नहीं करने पर निगम की टीम ने पिक्चर हॉल को सीज करने की कार्रवाई की. निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन संपत्ति मालिकों ने बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

टैक्स के लिए पैसे की व्यवस्था में जुटे लोग

नगर निगम की इस कार्रवाई से शहर में टैक्स बकाया रखने वाले प्रॉपर्टी मालिकों में हड़कंप मच गया. कई व्यापारियों और संपत्ति मालिकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए, जबकि कुछ लोग बकाया टैक्स जमा कराने के लिए राशि की व्यवस्था करने में जुट गए.

निगम अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले बकाया टैक्स की अधिकतम वसूली सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा. जिन संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ सीज और अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: आजादी के 78 साल बाद भी 3 हजार की आबादी वाले गांव में नेटवर्क नहीं, आपातकाल में भी नहीं मिलती मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com