Ajmer News: विदेशी महिला पर्यटक ने नशे की हालत में अश्लील हरकत कर जमकर मचाया हंगामा, पुलिस ने किया काबू

धार्मिक नगरी पुष्कर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नशे में महिला हंगामा करने लगी. पुलिस ने जैसे तैसे अन्य विदेशी पर्यटकों की मदद से उस महिला को काबू में किया.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
AJMER:

तीर्थ नगरी पुष्कर में जहां एक तरफ पुष्करवासी दीपावली को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ पुष्कर घूमने आई एक विदेशी महिला नशे की हालत में सरे बाजार में उत्पात मचा रही थी.

विदेशी महिला नशे की हालत में अपने होश खो बैठी और नाचने लग गई. इतना ही नहीं वह अश्लील हरकतें भी करने लगी. यह मामला अजमेर जिले के पुष्कर तहसील के अल बदरीना होटल के बाहर का है. जहां पर एक विदेशी महिला नशे की हालत में उत्पात मचाने लग गई. 

Advertisement

विदेशी महिला के सरे बाजार में उत्पात मचाने से तमाशा-बीन की भारी भीड़ लग गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुष्कर पुलिस और सीआईडी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विदेशी पर्यटकों की मदद से विदेशी महिला को काबू में करके इलाज हेतु अस्पताल लाया गया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी से पता चला कि यह विदेशी महिला चार-पांच दिनों से पुष्कर में उत्पात मचा रही है.

विदेशी महिला नशे की हालत में अपने होश खो बैठी और नाचने लग गई. इतना ही नहीं वह अश्लील हरकतें भी करने लगी.

विदेशी पर्यटकों और मादक पदार्थ

पिछले लंबे समय से विश्व विख्यात धार्मिक नगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटकों का आना और जाना लगातार लगा रहता है. ऐसे में उन्हें मादक पदार्थ भी आसानी से मिल रहा है. जिसकी वजह से इस तरह की हरकतें आए दिन देखने को मिलती है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल और चुनौती यही है, कि इस धार्मिक नगरी में कौन इन मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा है. जो अभी तक पुलिस प्रशासन की नजर से ओझल है. 

2 इजरायली महिलाओं को एमडी के साथ पकड़ा

पुष्कर पुलिस ने पिछले दिनों नशे के कारोबार पर अंकुश लगाते हुए दो इजरायली विदेशी महिलाओं को मादक पदार्थ (एमडी) के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था. उससे पूर्व दोनों विदेशी महिला से पूछताछ में स्थानीय लोगों का हाथ भी मादक पदार्थ की तस्करी के कारोबार में सामने आया था. जिस पर पुष्कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की थी. 


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.