विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

Ajmer News: अजमेर में घर के बाहर कचरा डालने को लेकर विवाद में महिला की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इंकार

सूचना मिलने पर गेगल थाना प्रभारी सुमन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

Ajmer News: अजमेर में घर के बाहर कचरा डालने को लेकर विवाद में महिला की मौत, परिजनों ने शव उठाने से किया इंकार
अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन

Rajasthan News: अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के ऊटड़ा गांव में मंगलवार दोपहर को दो परिवारों के बीच घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस झगड़े में एक महिला हसीना बानो की गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर हंगामा किया और शव को चिरघर से नहीं उठाने की चेतावनी दी.

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

वारदात की जानकारी देते हुए मृतका के देवर शाहिद खान ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने घर के पास कचरा फेंकने की बात को लेकर पहले विवाद किया और फिर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया. इस दौरान हसीना बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने तुरंत उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मारपीट करने वाले में लतीफ ,अमरुद्दीन, फिदा ,हुसैन, अरबाज, फारूक , रफीक, सद्दाम यासमीन और गुड्डी इन सभी ने उसकी भाभी के साथ बारे में से मारपीट की जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.

वारदात के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल

सूचना मिलने पर गेगल थाना प्रभारी सुमन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. परिजन आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस गांव में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें - Rajasthan: JCB से लटका कर मारपीट का मामला, ब्यावर में काठात समाज का विरोध प्रदर्शन, आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com