विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

Rajasthan: JCB से लटका कर मारपीट का मामला, ब्यावर में काठात समाज का विरोध प्रदर्शन, आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग 

Beawar News: सर्व समाज पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की.

Rajasthan: JCB से लटका कर मारपीट का मामला, ब्यावर में काठात समाज का विरोध प्रदर्शन, आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग 
प्रदर्शन करते लोग

Ajmer News: ब्यावर के रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में डंपर चालक याकूब काठात को जेसीबी पर बांधकर बेरहमी से पीटे जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है. इस निर्मम पिटाई के खिलाफ सर्व समाज के लोगों ने मंगलवार शाम को सातपुलिया पर एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.

बदमाश की अवैध संपत्तियों पर  बुलडोजर चलाने की मांग

सर्व समाज पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की. साथ ही, पीड़ित याकूब के तीन दिन तक एकेएच अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद संबंधित चिकित्सक द्वारा पुलिस को सूचना नहीं देने पर भी नाराजगी जताते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई.

पीड़ित को मिला समाज का साथ तो बनी हिम्मत

पीड़ित याकूब काठात ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी तेजपाल ने घरेलू विवाद के चलते उसे बेवजह फंसाकर झूठे चोरी के आरोप लगाते हुए जेसीबी पर बांधकर पिटाई की. डर के कारण उसने पहले किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन अब समाज का साथ मिलने से उसे हिम्मत मिली है.

क्या है पूरा मामला ? 

यह घटना 17 मई 2024 को सामने आई, जब गुड़िया गांव स्थित फैक्ट्री में याकूब को जेसीबी मशीन से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद  24मई को मामला तूल पकड़ गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी तेजपाल सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों की 19 मई को पुलिस परेड कराई गई, जिससे आमजन में पुलिस की कार्रवाई का संदेश पहुंचे.

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वीडियो को अपनी सोशल साइट्स पर अपलोड करके राजस्थान में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है. आए दिन बदमाश बेकसूरों को उल्टा लटका कर मारपीट कर रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लगी . जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें - अजमेर में चड्डी बनियान गैंग की दस्तक, क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र ने दिया वारदात को अंजाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com