विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

अजमेर में बारिश के चलते ढहा शिव मंदिर का एक हिस्सा, खतरे को देखते नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त

बालूसर रोड पर स्थित यह शिव मंदिर पहले से ही जर्जर स्थिति में था और पिछली बारिश के दौरान भी इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

अजमेर में बारिश के चलते ढहा शिव मंदिर का एक हिस्सा, खतरे को देखते नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त
मंदिर ढहने की तस्वीर

Rajasthan News: अजमेर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 6:30 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है. सुबह 8:30 बजे तक शहर में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस बारिश ने कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया है, वहीं मलूसर रोड स्थित केके कॉलोनी में कृष्ण कन्हैया मंदिर के बाद अब शिव मंदिर भी बारिश की भेंट चढ़ गया.

बारिश के चलते हुई ऐसी हालत

स्थानीय नगर निगम प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालूसर रोड पर स्थित यह शिव मंदिर पहले से ही जर्जर स्थिति में था और पिछली बारिश के दौरान भी इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. शनिवार सुबह बारिश के चलते मंदिर की स्थिति और खराब हो गई, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से नगर निगम ने तत्काल एक्शन लेते हुए जेसीबी की सहायता से मंदिर को ध्वस्त करवा दिया.

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि मंदिर की स्थिति काफी खतरनाक हो चुकी थी और किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी. इसीलिए स्थानीय निवासियों और मंदिर समिति से चर्चा कर यह निर्णय लिया गया. मंदिर को ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे, ताकि कोई जनहानि न हो.

स्थानीय लोगों ने मंदिर के टूटने की कार्रवाई को अपने कैमरों में कैद किया. मंदिर के अलग-अलग कोनों से वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस तरह जेसीबी से धीरे-धीरे मंदिर को गिराया गया. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर विचार किया जाएगा और जल्द ही धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए समाधान निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें- मैं भी एक मां हूं... झालावाड़ हादसा मां-बाप और बच्चों के सपनों का अंत, वसुंधरा राजे हुईं भावुक

करोड़ों की कई कोठी, 15 मकान-फ्लैट... ACB की छापेमारी में करोड़पति निकला RTO इंस्पेक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com