विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

बेटी के साथ गलत हुआ.. वो मर गई, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई', SP ऑफिस पहुंचकर शख्स ने खुद पर छिड़का डीजल

पीड़‍ित ने रोते हुए कहा क‍ि युवक उसकी बेटी से गलत क‍िया था, ज‍िससे उसने सुसाइड कर ल‍िया था. पुल‍िस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. 

बेटी के साथ गलत हुआ.. वो मर गई, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई', SP ऑफिस पहुंचकर शख्स ने खुद पर छिड़का डीजल
अजमेर एसपी ऑफिस के सामने शख्स ने आत्मदाह करने का प्रयास किया.

अजमेर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एसपी ऑफिस परिसर में एक व्यक्ति ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डीजल का केन छीन लिया, और व्यक्ति के कपड़े उतरवाकर उस पर पानी डालकर स्थिति को काबू में किया. उसकी जान बचाई.

एसपी ने मामले की जानकारी ली  

अचानक हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. मामले की गंभीरता को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूरी जानकारी ली. 

बेटी ने कर ली थी आत्महत्या 

पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, और उसने आरोप लगाया कि तनिक मेघवंशी नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया था. इस मामले में उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन अलवर गेट थाना पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर वह आज एसपी ऑफिस पहुंचा, और विरोध स्वरूप खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की. 

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप 

पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो उसे ऐसा कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ती.  फिलहाल पुलिस ने व्यक्ति को शांत कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. एसपी ने कहा क‍ि मामला संज्ञान में आया है, जांच करा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बूंदी में 11KV तार से झुलसे बाइक सवार की 3 घंटे चली सर्जरी, आए 100 टांके; गर्दन चीरकर बनानी पड़ी सांस की नली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com