विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2025

रेप के आरोपों में घिरे विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, पकड़ने के लिए जोधपुर में दबिश दे रही हरियाणा पुलिस

अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया की तलाश में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. बुड़िया के खिलाफ एक महिला ने रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

रेप के आरोपों में घिरे विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया, पकड़ने के लिए जोधपुर में दबिश दे रही हरियाणा पुलिस
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया.

All India Vishnoi Mahasabha: अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुड़िया की तलाश में हरियाणा पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. बुड़िया के खिलाफ एक महिला ने हरियाणा के आदमपुर में रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था. इस केस के सिलसिले में हरियाणा पुलिस शुक्रवार को जोधपुर पहुंची और उदयमंदिर थाना क्षेत्र में बुड़िया के घर, ऑफिस और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की.

स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. बताया गया है कि बुड़िया हरियाणा पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं. उनकी तलाश में जयपुर, बीकानेर व चंडीगढ़ में पुलिस टीमों के पहुंचने की जानकारी मिली है.

कुछ महीने पहले हुआ था विवाद 

दरअसल, कुछ समय पहले अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा को लेकर देवेन्द्र बुड़िया और कुलदीप बिश्नोई के बीच विवाद खड़ा हो गया था. बुड़िया ने कुलदीप पर आरोप लगाते हुए उन्हें महासभा के संरक्षक पद से हटाते हुए समाज रत्न वापस लेने की घोषणा की थी तो कुलदीप ने देवेंद्र को अध्यक्ष पद से हटाने का फरमान जारी कर दिया था.

हालांकि, मुकाम में हुई सभा में देवेंद्र बुड़िया को अध्यक्ष पद पर रहने के लिए समाज का समर्थन मिला था तो वे महासभा के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू करवा रहे थे.

पीड़िता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

चार दिन पहले हिसार के आदमपुर इलाके की एक पीड़िता ने वहां बुड़िया के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद पीड़िता ने अपना वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि चंडीगढ़ और जयपुर में ड्रग्स और शराब के नशे में उसके साथ देवेंद्र बुढ़िया ने रेप किया. इस दौरान देवेंद्र बुढ़िया ने उसे बुरी तरह से नोचा और काटा. उसे सलमान खान से मिलाने और बिग बॉस में भेजने जैसे लालच भी दिए गए. 

बुड़िया ने कहा था, ऐसी साजिश रची जा रही है

रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद बुड़िया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि इस तरह की गंदी हरकत कर उन्हें फंसाने की कोशिश की जाएगी. पूरे मामले को फर्जी बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हरियाणा के आदमपुर में रेप का मामला दर्ज करवाने के पीछे भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का हाथ है,

क्योंकि उनको समाज ने संरक्षक पद से हटा कर ये पद समाप्त कर दिया था. कुलदीप के लोग लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था, इसलिए ही यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है. समाज को वे पहले ही इस बारे में बता चुके हैं, ऐसे में समाज उनके साथ खड़ा है.

यह भी पढ़ें- सरकार के खिलाफ किरोड़ी लाल मीणा के बयान के बाद समर्थन में आए सचिन पायलट, क्यों बोले-'वह दुविधा में हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com