विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

तस्करी के लिए गायों को इंजेक्शन लगा रहे थे बदमाश, गौ-रक्षक पहुंचे तो 2 भागे; 1 पुलिस की गिरफ्त में

गौ-रक्षकों को देखकर 2 बदमाश भाग गए, जबकि एक पकड़ा गया. इसके बाद गौ-रक्षकों ने एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया.

तस्करी के लिए गायों को इंजेक्शन लगा रहे थे बदमाश, गौ-रक्षक पहुंचे तो 2 भागे; 1 पुलिस की गिरफ्त में

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में गौ-तस्करी का मामला सामने आया है. मन्नाका रोड स्थित फौजी कॉलोनी के पास 3 लोग गाय को बेहोश करने के लिए नशे का इंजेक्शन लगा रहे थे. गाड़ी में भरकर गायों को ले जाने की भी पूरी तैयारी थी. इस दौरान गौ-रक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने तस्करों को पकड़ा. गौ-तस्करों को देखकर कार्रवाई से घबराकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को पकड़ लिया गया. गौ रक्षकों ने पकड़े गए आरोपी को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

आरोपियों के लिए तलाश में जुटी पुलिस

वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है. आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है. गौरक्षक रामदयाल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तब आरोपी गाय को ले जाने की तैयारी में थे. 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि दो आरोपी भागने में सफल हो गए, जबकि एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल सभी गायें पूरी तरह सुरक्षित हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ेंः राजस्‍थान में बदल गया मौसम, बाड़मेर का तापमान 36 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com