विज्ञापन

Ajmer News: NH-48 पर कोटा से जयपुर जा रही चलती कार बनी आग का गोला, धुआं देख सहम गए लोग

Rajasthan News: नसीराबाद के नेशनल हाईवे-48 पर दिलवाड़ी पुलिया के पास शनिवार को एक चलती कार अचानक आग के गोले में बदल गई. हादसे से पहले कार सवार लोग कोटा से जयपुर की ओर जा रहे थे

Ajmer News:  NH-48 पर कोटा से जयपुर जा रही चलती कार बनी आग का गोला, धुआं देख सहम गए लोग
Nasirabad car Fire News
NDTV

Nasirabad car fire News: राजस्थान के अलवर जिले के नसीराबाद के नेशनल हाईवे-48 पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इलाके के दिलवाड़ी पुलिया के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक आग के गोले में बदल गई.

गाड़ी भीषण आग की लपटों में घिरी

 मिली जानकारी के अनुसार हादसे से पहले कार सवार लोग कोटा से जयपुर की ओर जा रहे थे. अचानक  दिलवाड़ी पुलिया के पास पुंचने पर कार से अचानक चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते गाड़ी भीषण आग की लपटों में घिर गई. कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को साइड में रोकर सभी को बाहर निकाला जिसके बाद कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन कर  पूरी तरह जलकर भंगार बन गई. गनीमत रही की कार में सवार सभी यात्री कुशलपूर्वक बाहर निकल आए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. 

 कार पूरी तरह जल कर बनी भंगार

वही कार की ऊंची ऊंची लपटें देख आस पास के लोग घटनास्थल पर एक्ट्ठा हो गए. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उन्हीं में से किसी स्थानीय ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कार के पास से लोगों को हटाते हुए लगी आग को बुझाने की कार्रवाई शुरू की. लेकिन आग तो बुझ गई पर कार पूरी तरह जल कर कोयला टिन बन चुकी थी.

हाइवे पर लगे जाम को किया सुचारू

हाइवे पर लगी आग के कारण कुछ समय के लिए NH-8 पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने आग पर काबू आने के बाद  हालात को संभाला. साथ ही हाइवे पर लगे जाम को फिर से सुचारु करवाया. जांच को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है जिसकी जांच जारी है.

यह भी पढ़ें; जयपुर में आज IPL मैच और VIP मूवमेंट से इन रास्तों पर है 'नो एंट्री', घर से निकलने से पहले देख लें नई ट्रैफिक गाइडलाइन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close