विज्ञापन

अलवर में नाबालिग को बहला कर अपने साथ ले गया युवक, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला कर ले जाने और अनैतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पिता की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

अलवर में नाबालिग को बहला कर अपने साथ ले गया युवक, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
अलवर में एक नाबालिग को आरोपी बहलाकर अपने साथ ले गया.

Rajasthan News: राजस्थान में अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अनैतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है. इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार 10 फरवरी को पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित मीणा निवासी हिंडौन सिटी उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया.

गंभीरता से की गई जांच, आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके.

आज न्यायालय में पेश होगा आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है. आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देश पर की जाएगी. पुलिस का कहना है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में सख्त कानूनी प्रावधान लागू किए जाते हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News Live: खाटू श्याम लक्खी मेले का समापन, 12 बजे तक पहुंचे 16 लाख से अधिक भक्त; 18 लाख पार हो सकता है आंकड़ा

Rajasthan: पीएम मोदी के 'MMC' वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- 'जिनका आजादी में नाखून जितना योगदान नहीं, वो हमें न सिखाएं'

PM मोदी ने राजस्थान से दिया 1.15 करोड़ बेटियों को 'सुरक्षा कवच', शुरू हुआ नेशनल HPV वैक्सीनेशन; जानें किसे मिलेगा लाभ

PM Modi Ajmer Visit Live Updates: अजमेर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी; बोले- 'INC अब MMC बन गई है, यानी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close