विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2024

Rajasthan: BAP- कांग्रेस गठबंधन की खबरों के बीच गहलोत और रोत की गुप्त मुलाकात की चर्चा, कांग्रेस के लोकल नेता कर रहे गठबंधन का विरोध

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बांसवाड़ा सभा से पहले से ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वागड़ के कांग्रेस नेताओं से BAP से गठबंधन के लिए सभी को एकराय करने की बात कर रहे हैं. इसके पीछे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चौरासी विधायक राजकुमार रोत से गुप्त मीटिंग को माना जा रहा है.

Rajasthan: BAP- कांग्रेस गठबंधन की खबरों के बीच गहलोत और रोत की गुप्त मुलाकात की चर्चा, कांग्रेस के लोकल नेता कर रहे गठबंधन का विरोध
फाइल फोटो

भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया के घोषित होने के बाद आज बांसवाड़ा में बडे़ स्तर पर कई कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं. वागड़ की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस को हो रहा है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में कुशलबाग मैदान में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम हो रहा है. इस कार्यक्रम में बांसवाड़ा के साथ डूंगरपुर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता आज भाजपा का दामन थामेंगे.

इस बीच भारतीय आदिवासी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की भी चर्चा है. खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और BAP के विधायक राजकुमार रोत के बीच गुप्त मीटिंग की बात कही जा रही है. वहीं कांग्रेस के लोकल नेता इस गठबंधन का विरोध कर रहे हैं.  

कई स्थानीय लोग होंगे भाजपा में शामिल 

BAP के साथ गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस के कई स्थानीय नेता गहलोत और रोत की गुप्त मुलाकात से नाराज हैं. कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कई कांग्रेस के नेता टूटने की संभावना बढ़ सकती है. कांग्रेस में सबसे ज्यादा नुकसान डूंगरपुर विधानसभा में देखने को मिल रहा है, जहां पर कांग्रेस के बिछीवाड़ा प्रधान देवराम रोत, पूर्व डूंगरपुर प्रधान लक्ष्मण कोटेड़, चिखली के पूर्व प्रधान महेंद्र बरजोड़, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष लीलाराम वरहात सहित करीब 18 नेता आज भाजपा में शामिल होंगे.

कांग्रेस चाहती है BAP से गठबंधन 

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बांसवाड़ा सभा से पहले ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वागड़ के कांग्रेस नेताओं से BAP से गठबंधन के लिए सभी को एक राय करने की बात कर रहे हैं. इसके पीछे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और चौरासी विधायक राजकुमार रोत से गुप्त मीटिंग को माना जा रहा है.

वागड़ के कांग्रेस नेता बता रहे गठबंधन को नुकसानदायक 

उदयपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को बीएपी की ओर से सहयोग देने की प्लानिंग बनी है. इसी रणनीति का डूंगरपुर कांग्रेस के नेता खुलकर विरोध कर रहे है. इस मामले में पूर्व मंत्री अर्जुन बामणिया शनिवार को गुपचुप डूंगरपुर पहुंचे थे, जहां पर कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित अन्य नेताओं ने विरोध दर्ज कराया. कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि, जिले में बीएपी से गठबंधन कांग्रेस के लिए नुकसानदायक है. 

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद क्या अगली लिस्ट में होगा गहलोत, पायलट और डोटासरा का नाम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com