विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

Rajasthan: आनंदपाल के छोटे भाई मंजीतपाल को मिली जान से मारने की धमकी, राजू ठेठ गैंग पर शक 

मंजीतपाल ने कहा कि उनके विरोधी नहीं चाहते कि वह और उनका परिवार आगे बढ़े. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बारे में वे एसपी, एडीजी क्राइम ब्रांच दिनेश एमएन और मुख्यमंत्री तक से सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुरक्षा नहीं मिली है.

Rajasthan: आनंदपाल के छोटे भाई मंजीतपाल को मिली जान से मारने की धमकी, राजू ठेठ गैंग पर शक 
मंजीत पाल सिंह

Anandpal News: गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के छोटे भाई मंजीतपाल सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. आशंका जताई जा रही है कि धमकी देने वाला युवक राजू ठेठ गैंग से जुड़ा हो सकता है. गौरतलब है कि आनंदपाल गैंग और राजू ठेठ गैंग के बीच लंबे समय तक आपसी दुश्मनी रही है. इस वजह से धमकी को राजू ठेठ गैंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

धमकी की खबर फैलने के बाद मंजीतपाल सिंह के समर्थकों में भारी रोष फैल गया. विरोध स्वरूप आज मंजीतपाल अपने समर्थकों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की.

मुझे कई बार धमकियां मिल चुकी हैं- मंजीतपाल

मंजीतपाल सिंह ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी नहीं चाहते कि वह और उनका परिवार आगे बढ़े. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी उन्हें कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं, जिसके बारे में वे एसपी, एडीजी क्राइम ब्रांच दिनेश एमएन और मुख्यमंत्री तक से सुरक्षा की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुरक्षा नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और लगातार धमकियाँ दी जा रही हैं.

आनंदपाल का 2017 में हुआ था एनकाउंटर 

गौरतलब है कि आनंदपाल सिंह राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर था, जिसका वर्ष 2017 में पुलिस एनकाउंटर हुआ था. आनंदपाल के छोटे भाई मंजीतपाल सिंह भी लंबे समय तक जेल में रहे. जेल से रिहा होने के बाद अब वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं. इसी दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें अज्ञात युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई.

मंजीतपाल को सुरक्षा देने की मांग 

मंजीतपाल के समर्थकों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि यह न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा बल्कि सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है. उन्होंने बताया कि मंजीतपाल सिंह ने पहले भी जसवंतगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. इसी कारण अब धमकी देने वाले की पहचान कर उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. 

यह भी पढ़ें - LIVE: थोड़ी देर में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां QR कोड स्कैन कर देखें मार्कशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com