विज्ञापन
This Article is From May 13, 2024

NEET का पेपर खराब हो गया, पापा को क्या जवाब दूंगा...नोट लिखकर छात्र कोटा से लापता

कोटा से लापता कोचिंग छात्र की तलाश जारी है. बिहार के मुंगेर से छात्र के परिजन भी कोटा पहुंच गए. सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर जाते हुए अमन दिखा.

NEET का पेपर खराब हो गया, पापा को क्या जवाब दूंगा...नोट लिखकर छात्र कोटा से लापता
कोटा में नीट की तैयारी कर रहा अमन लापता हो गया.

Kota Student Missing: कोटा से रविवार को अमन लापता हो गया. अमन कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के पीजी में रहकर नीट की तैयारी करता था. उसके कमरे में एक नोट मिला है, जिसमें वह NEET का एग्जाम खराब होने का जिक्र किया है. थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि बिहार निवासी छात्र अमन कुमार सिंह (19) एग्जॉटिका गार्डन के पास स्वर्ण विहार कॉलोनी में पीजी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है.  शनिवार देर रात 1-2 बजे के बीच वह पीजी से निकल गया. उसके कमरे में एक नोट मिला. इस नोट में उसने लिखा है कि उसका नीट का एग्जाम खराब हुआ है. उसके अच्छे अंक नहीं आएंगे. पापा को क्या जवाब दूंगा. थानाधिकारी ने कहा कि उन्हें कुछ सुराग हाथ लगे हैं, छात्र को जल्द खोज लिया जाएगा. 

छात्र ने घर वालों से डिप्रेशन का कभी जिक्र नहीं किया   

अमन के घर वाले भी बिहार के मुंगेर से कोटा पहुंच गए हैं. अमन के पिता सेना में सूबेदार हैं. वो वेस्ट बंगाल में पोस्टेड हैं. पिता ने NDTV से बातचीत में कहा है कि उनके बेटे की पढ़ाई भी अच्छी चल रही थी. उसने कभी डिप्रेशन की बात सामने नहीं आई. अमन के लापता होने के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमे अमन रात को करीब डेढ़ बजे पीजी से बाहर निकलकर किसी लड़के के साथ बाइक पर बैठकर निकला है. 

छात्र की कोटा रेलवे स्टेशन पर लास्ट लोकशन मिली

उसकी सीसीटीवी में लास्ट लोकेशन भी मिली है. जो कोटा रेलवे स्टेशन की है. अमन 2 साल से कोटा में रह रहा है.  कुछ दिन पहले ही उसका छोटा भाई रौनक भी उसके साथ रह रहा था. लेकिन, देर रात अमन सिह कमरे से निकल गया. परिजन का बच्चे के लापता होने के बाद से सदमे में है. 

इस साल बढ़े कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने के केस

पिछले साल के मुकाबले साल 2024 में स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों में कमी आई है.  लेकिन, कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने के केस लगातार बढ़ रहे है.  बच्चे अपने माता-पिता, हॉस्टल प्रबंधन या कोचिंग इंस्टीट्यूट में किसी को भी बताए बिना लापता हो रहे हैं.  खास बात ये है कि कई केस तो ऐसे हैं, जब स्टूडेंट्स ने सुसाइड नोट छोड़ा और फिर लापता हो गए.

9 मई को भी एक छात्र हो गया था लापता

हाल ही में 9 मई को भी गंगापुर सिटी जिले के बामनवास निवासी छात्र राजेंद्र मीणा गायब हो गया था.  कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी कर रहे छात्र ने पहले अपने परिजनों को फोन पर मैसेज किया कि वह घर छोड़कर जा रहा है, आगे की पढ़ाई उससे नहीं हो पाएगी. इसके बाद वह लापता हो गया था. 

यह भी पढ़ें:  बिजनेसमैन को सांसदी का सपना दिखा संत ने की करोड़ों की ठगी, राज्यसभा सदस्य बनवाने का दिया झांसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com