केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि के केस को अशोक गहलोत ने सेशन कोर्ट में दी चुनौती

ACMM ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को  समन जारी कर 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया था.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
जयपुर:

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मानहानि मामले को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनौती दी है. अशोक गहलोत को अदालत की तरफ से समन जारी किया गया था. जिसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई है. राउज़ एवेन्यु कोर्ट के स्पेशल जज MK नागपाल की अदालत में कल सुनवाई होने वाली है.  ACMM ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को समन जारी कर 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का समन जारी किया था.

अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था. अशोक गहलोत ने घोटाले में शेखावत के माता-पिता, पत्नी और साले की संलिप्तता की बात भी कही थी.  अशोक गहलोत ने कहा था कि शेखावत ने घोटाले का पैसा दूसरे देशों में लगा रखा है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-:


 

Topics mentioned in this article