विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

परीक्षाओं के टकराव पर गहलोत ने उठाई आवाज, कहा- इस मामले पर जल्द फैसला ले सरकार

गहलोत ने कहा कि यह केवल तारीखों का टकराव नहीं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा मुद्दा है. राज्य सरकार और RPSC को अभ्यर्थियों के हित में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए.

परीक्षाओं के टकराव पर गहलोत ने उठाई आवाज, कहा- इस मामले पर जल्द फैसला ले सरकार
अशोक गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने RPSC की फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा और UGC-NET परीक्षा की तारीखों के आपसी टकराव को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने राज्य सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से इस मामले में संवेदनशील और व्यावहारिक निर्णय लेने की मांग की है.

यह छात्रों को संकट में डालने जैसा है: गहलोत

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हजारों युवा अभ्यर्थी ऐसे हैं जो RPSC की फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती और UGC-NET, दोनों परीक्षाओं में बैठते हैं. अब दोनों परीक्षाएं एक ही समय 23 जून से 4 जुलाई (RPSC) और 25 जून से 30 जून (UGC-NET) के बीच आयोजित की जा रही हैं. यह छात्रों को मानसिक और व्यावहारिक रूप से संकट में डालने जैसा है.

राज्य सरकार से गहलोत की अपील

उन्होंने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने ऐसी परिस्थिति में स्थानीय परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाकर अभ्यर्थियों को राहत दी थी. राजस्थान में भी इसी प्रकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए परीक्षा तारीखों में समन्वय किया जाना चाहिए.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि यह केवल तारीखों का टकराव नहीं, युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा मुद्दा है. राज्य सरकार और RPSC को अभ्यर्थियों के हित में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ताकि किसी का सपना अधूरा न रह जाए.

ये भी पढ़ें-  राजस्थान में 7 दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मौसम अपडेट

ACB की जाल में फंसा रिश्वत लेता पटवारी और चेनमैन, विरासत का म्यूटेशन खोलने के लिए ले रहे थे घूस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com