विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Shubhanshu Shukla: "नमस्कार From Space", शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से लाइव बातचीत का पहला वीडियो आया सामने

Axiom 4 mission: आज शाम करीब 4:30 बजे उनका स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर डॉक करेगा. इससे पहले उन्होंने नासा के वैज्ञानिकों से लाइव बातचीत की.

Shubhanshu Shukla: "नमस्कार From Space", शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से लाइव बातचीत का पहला वीडियो आया सामने

Axiom 4 Mission Updates: स्पेस मिशन Axiom-4 का संचालन कर रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु का पहला वीडियो सामने आया है. उन्होंने सबसे पहले कहा- नमस्कार फ्रॉम स्पेस और फिर वहां के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ यहां आकर रोमांचित हूं. एक खिलौना हंस को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हंस को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. 4 क्रू मेंबर वाले अपने स्पेस मिशन Axiom-4 के साथ उनका कारवां इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर बढ़ रहा है. आज शाम करीब 4:30 बजे उनका स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन पर डॉक करेगा. इससे पहले उन्होंने नासा के वैज्ञानिकों से लाइव बातचीत की.  

शुभांशु बोले- हम सब एक्साइटेड हैं

उन्होंने कहा, "अंतरिक्ष से हमने जो नजारा देखा है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते हैं. इस यात्रा में बहुत लोगों का योगदान है, इस यात्रा के दौरान हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. हमें बस इंतजार है स्पेश स्टेशन पहुंचने का और हम सब काफी एक्साइटेड हैं."

पहला भारतीय पहुंचेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के Axiom-4 मिशन को SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर भेजा गया है. उन्हें SpaceX के ही फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया. लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद एक और रिकॉर्ड बनेगा, जब स्पेसक्राफ्ट आज (26 जून) की शाम 4:30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर डॉक करेगा. यह इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई भारतीय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचेगा. 

"मेरे साथ प्राउड फील करिए"

इससे पहले उन्होंने कहा था कि बहुत ज्यादा प्राउड फील कर रहा हूं. कंधे पर तिरंगा ये बता रहा था कि सभी देशवासी मेरे साथ है. भारत के ह्यूमन स्पेसफ्लाइट के लिए बड़ा कदम है. आप सभी लोग मेरे साथ प्राउड फील करिए. मेरे जरिए आप भी इस यात्रा का पूरा आनंद लीजिए. शुभांशु ने ये बातें ड्रैगन कैप्सूल से स्पेस स्टेशन जाते समय कही थी.  

यह भी पढ़िएः शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, 41 साल बाद भारतीय यात्री अंतरिक्ष मिशन पर रवाना

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close