विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का दुनिया में खौफ, 7 जून को क्या होगा?

बाबा वेंगा ने साल 2025 और उसके बाद के लिए कई भविष्यवाणियां की थी. इसमें कई देशों के लिए भविष्यवाणी थी जो डराने वाली थी.

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का दुनिया में खौफ, 7 जून को क्या होगा?
Baba Vanga Prediction

Baba Vanga Prediction: पूरी दुनिया में लोगों के मन में अनहोनी की आशंका दिख रही है. आने वाले समय को लेकर ऐसी बातें कही जा रही है, जिससे लोग खौफ में हैं. कुछ एजेंसियां की ऐसी रिपोर्ट आई है, साथ ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक की गतिविधियां और मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी एक ओर इशारा कर रही हैं. यह इशारा बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से मिलती जुलती दिख रही है. जो बाबा वेंगा ने साल 2025 के लिए की थी.

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की ओर लोग सोचने को क्यों मजबूर हैं? ऐसा इसलिए कि दुनिया में दो बड़े युद्ध हो रहे हैं. जिसमें यूक्रेन-रूस का जंग काफी समय से चल रहा है, दूसरी ओर इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष लगातार जारी है. इस बीच भारत-पाकिस्तान के बीच भी युद्ध के हालात थे, हालांकि यह अब तत्काल थम गया है.

7 जून को क्या हो रहा

लोगों के बीच 7 जून को लेकर काफी चर्चा है लेकिन ऐसा क्या होने वाला है जिससे लोगों में काफी घबराहट है. ज्योतिषशाष्त्रियों की माने तो 7 जून को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने वाला है. ऐसा कहा जाता है कि ज्योतिष में मंगल को युद्ध, आक्रामकता, दुर्घटना और आगजनी का ग्रह माना जाता है. ऐसे में मंगल ग्रह की स्थिति बदलने की बात से लोग आने वाले समय के लिए इसे अशुभ संकेत मान रहे हैं.

ऐसे में सवाल है कि क्या 7 जून 2025 को कुछ ऐसा बड़ा होने वाला है. या फिर यह सिर्फ ज्योतिष गणनाएं और भविष्यवाणी का संयोग है, जिससे लोग चिंतित हो रहे हैं. हालांकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी लोगों को हैरान कर रही है.

बता दें, बाबा वेंगा को लेकर बताया जाता है कि उनकी 11 साल की उम्र में आंखों की रोशनी चली गई लेकिन उन्हें भविष्य देखने की अनोखी क्षमता थी. वह एक रहस्यमयी महिला थी, जिन्होंने अपने जीवनकाल में कई बड़ी वैश्विक घटनाओं की भविष्यवाणी की थी जिससे दुनिया के विशेषज्ञ और वैज्ञानिक भी आश्चर्यचकित रह गए. 1996 में उनकी मृत्यु हो गई लेकिन उनकी भविष्यवाणी आज भी कहीं जाती हैं.

बाबा वेंगा की वह भविष्यवाणी जिससे लोग चिंतित हैं

बाबा ने ऐसी भविष्यवाणी की थी जिसमें कहा था कि साल 2025 के बाद दुनिया दो अलग-अलग मानसिकता वाली संभ्यताओं में बंटेंगी. इसमें एक अध्यात्म में खोई हुई दूसरी तकनीक में डूबी हुई. उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि दक्षिणी गोलार्द्ध में एक बड़ा विस्फोट होगा. यह भी भविष्यवाणी की थी कि जल में विष घुलेगा और नई बीमारी जन्म लेगी. विशेषज्ञों का भी मानना है कि जून 2025 के बाद जलजनित वायरस और फंगस नई महामारियों का कारण बन सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः राम मंदिर में राजस्थान के पहाड़ का 4 लाख क्यूबिक फीट स्टोन का इस्तेमाल, नृपेंद्र मिश्रा ने बताई ऐसी बात जो आप नहीं जानते

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com