विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2026

ज्योतिष में भाई की मौत का भय दिखाकर भांजी का रेप करता रहा मामा, हुआ गिरफ्तार  

राजस्थान के झालावाड़ जिले में अंधविश्वास के नाम पर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. ज्योतिष का डर दिखाकर भांजी को अवैध संबंध के लिए ब्लैकमेल करने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ज्योतिष में भाई की मौत का भय दिखाकर भांजी का रेप करता रहा मामा, हुआ गिरफ्तार  
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Rajasthan News: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने खुद को ज्योतिष बताकर अपनी ही भांजी को डर और अंधविश्वास के जाल में फंसा लिया. आरोपी युवती को उसकी जन्म कुंडली में दोष होने की बात कहकर मानसिक रूप से डराता रहा और इसी बहाने अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता रहा.

भाई की मौत का दिखाता था भय

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता को यह कहकर धमकाता था कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके छोटे भाई की आकस्मिक मृत्यु हो सकती है. आरोपी का दावा था कि लगातार 18 महीने तक संबंध बनाए रखने से कथित दोष खत्म हो जाएगा. इस डर के चलते पीड़िता लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलती रही है.

खुद ही बन गया ज्योतिष

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी खुद ही अलग अलग नामों से ज्योतिष बनकर फोन कॉल करता था. तकनीकी विश्लेषण से सामने आया कि वह एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सिम और आवाज बदलकर पीड़िता से संपर्क करता था. इस तरीके से वह पीड़िता को भ्रमित करता रहा.

पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर 13 जनवरी 2026 को भवानी मंडी थाने में लिखित शिकायत दी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की.

मामा गिरफ्तार

भवानी मंडी थाना पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी इंदौर मध्यप्रदेश का निवासी है और पहचान छिपाने के लिए उसने नाम और पता भी बदल रखा था. पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- SIR मुद्दे पर राजस्थान में घमासान, बीजेपी नेताओं को प्रेस कांफ्रेंस में लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA रफ़ीक़ खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com