विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2025

Rajasthan: अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शोरूम में मारा छापा, बब्बर शेर के नाखून से लेकर ये सब सामान हुआ जब्त

Jalore Raid News: जालोर उप वन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया, 'आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने के बाद अब उनकी वॉट्सऐप चेट खंगाली जा रही है, ताकि इस सामान को सप्लाई करने वाले का पता चल सके.

Rajasthan: अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शोरूम में मारा छापा, बब्बर शेर के नाखून से लेकर ये सब सामान हुआ जब्त
जालोर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई.
NDTV Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह जालोर जिले के सियावट कस्बे में डिकॉय ऑपरेशन करते हुए एक शोरूम से 11 बब्बर शेर के नाखून, गैंडे की चमड़ी से बने 2 कड़े, हाथी के दांत से बना 1 ब्रेसलेट जब्त कर लिया. आरोप है कि शोरूम मालिक इंस्टाग्राम पर रील बनाकर इस सामान को प्रमोट करता था और फिर ग्राहकों को मनमाने दाम में बेच देता था. 

बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे अधिकारी

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक के.रमेश ने जोधपुर के मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन को इस संबंध में जानकारी दी थी. इसके बाद जालोर उप वन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ बोगस ग्राहक बनकर मारवाड़ी साफा हाउस जीवाणा में छापा मारने पहुंच गए. उन्होंने दुकान पर जाकर बताया कि वे इंस्टाग्राम पर रील देखकर यहां आए हैं और जानवरों के दांत व चमड़ी से बना सामान खरीदना चाहते हैं. वे उसके लिए कितनी भी रकम देने के लिए तैयार हैं. यह सुनकर शोरूम में काम कर रहे लोग लालच में गए और उन्होंने सारा सामान ग्राहकों के सामने पेश कर दिया. सामान सामने आते ही वन विभाग के अधिकारी अपने असली भेष में आ गए और सारा सामान जब्त कर लिया.

सप्लायर की तलाश कर रही पुलिस

जालोर उप वन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया, 'आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने के बाद अब उनकी वॉट्सऐप चेट खंगाली जा रही है, ताकि इस सामान को सप्लाई करने वाले का पता चल सके. इस कार्रवाई में मुख्य सरगना के तौर पर बालाजी मोबाइल एंड रिपेरिंग पॉइंट जालम सिंह राव निवासी धुमबड़िया का नाम सामने आया है, जिस पर अग्रिम कार्रवाई जारी रहेगी. जांच करने वाली टीम में जालौर सहायक वन संरक्षक भंवर सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी भागीरथ सिंह, सहायक वनपाल, सायला नाका प्रभारी ईश्वर सिंह राव, कल्याण सिंह, चंद्रावती वनपाल, अनु कुमारी, सहायक वनपाल भरत कुमार, गुलाब खान, वन रक्षक बाबू सिंह, जबर सिंह मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:- राधा मोहन दास अग्रवाल ने राहुल गांधी को बताया 'मूर्ख', बोले- 'ऐसा सिर्फ वही कर सकते हैं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com